Divyanka Tripathi Baby Boys Names Rumours: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इस वक्त अपने जुड़वा बेटों की वजह से सोशल मीडिया और खबरों में छाई हुई है. शादी के पूरे 10 साल बाद जुड़वा बेटों की मां बनी दिव्यांका को इस समय परिवार और फैंस की तरफ से खूब सारा प्यार और शुभकामनाएं मिल रही हैं. इसी बीच दिव्यांका और विवेक की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें दोनों एक्टर्स की मां यानी बच्चों के दिव्यांका के बेटों की दादी-नानी अपने पोते और नाती को गोद में लेकर खूब प्यार बरसाती नजर आ रही हैं.
इस तस्वीर में दिव्यांका हॉस्पिटल में अपने लाडलों की दादी-नानी के साथ उनके नाम को लेकर चर्चा करती हुई दिखाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि दिव्यांका कहती हैं, ‘जो बच्चा ज्यादा शैतान है, उसका नाम शैतानी से जोड़कर मत रखना. हमें जो नाम रखना है, हम रखेंगे. बस बच्चों को गोलमोल घुमा देंगे और कहेंगे कि अब आप पहचानो, कौन सा है.’ अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…