Monday, 1 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘प्रेग्नेंसी में देवी, डिलीवरी के बाद…’ , Kiara Advani ने मां बनने के बाद महिलाओं की मुश्किलों पर खुलकर रखी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रहीं हैं, इस बीच उन्होंने मां बनने के एक्सपीरियंस और बच्चे के जन्म के बाद झेलने वाले चैलेंज पर अपनी बात रखी.

---विज्ञापन---

Kiara Advani Postpartum Body Shaming: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ मदरहुड जर्नी को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा ने मां बनने के एक्सपीरियंस और बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को झेलने वाली सोशल चैलेंजेस पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की तारीफ करने वाले लोग अकसर डिलीवरी के बाद उन्हें उनके लुक्स और बढ़ते वजन को लेकर जज करने लगते हैं.

इस बात पर रखा अपना एक्सपीरियंस

कियारा ने कहा कि मां बनने का अनुभव उनकी लाइफ का सबसे स्पेशल और चेंज लाने वाला मोड़ रहा है. उनके मुताबिक इस सफर ने उन्हें खुद को बेहतर तरीके से समझने का वक्त दिया है, और दुनिया को देखने का नजरिया भी बदल दिया है. कियारा का मानना है, कि इस एक्सपीरियंस ने उनके नेचर में नई गहराई को जोड़ा है, जिसका असर उनके काम में भी देखने को मिलने वाला है.

---विज्ञापन---

महिलाओं पर पड़ने वाले प्रेशर पर कही ये बात

हालांकि, कियारा ने इस दौरान महिलाओं पर पड़ने वाले दबाव की ओर भी ध्यान दिलाया. उन्होंने कहा कि जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो लोग उसकी खूबसूरती और ग्लो की तारीफ करते नहीं थकते, लेकिन जैसे ही बच्चे का बर्थ होता है, वही लोग उसके बढ़े वजन और बदले हुए शरीर पर जजमेंटल हो जाते हैं. एक्ट्रेस ने इसे हैरान करने वाली बात हताया.

कियारा ने कहा कि समाज अकसर नई मांओं से ये एक्सपेक्टेशन लगाए बैठता है, कि वो तुरंत पहले जैसी फिटनेस और लाइफस्टाइल में लौट आएं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग होती है. उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद का समय महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा चैलेंजिंग होता है, और इस समय सबसे ज्यादा भावनात्मक और पारिवारिक सहारे की जरूरत होती है.

---विज्ञापन---

मां बनने के बाद बनती है नई पहचान?

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जिस तरह एक बच्चे की परवरिश के लिए पूरे परिवार और समाज का सहयोग जरूरी होता है, उसी तरह एक नई मां को संभालने और उसका कॉन्फिडेंस बनाए रखने के लिए भी सबका साथ जरूरी है. उनके अनुसार, मां बनने के बाद एक महिला सिर्फ बच्चे की जिम्मेदारी नहीं निभाती, बल्कि अपनी नई पहचान को भी समझने और स्वीकार करने की कोशिश करती है.

कियारा का मां बनने का दर्द!

बता दें, कि कियारा और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी सारायाह का स्वागत किया था. मां बनने के बाद कियारा पहली बार इतनी खुलकर इस टॉपिक पर बोली हैं, और उनकी बातें कई महिलाओं के एक्सपीरियंस से मेल खाती नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2026 11:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola