Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: Drishyam 3 और Karuppu के बीच संडे हुई कड़ी टक्कर, जानें चांद मेरा दिल, ब्लास्ट और द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का हाल

Box Office Collection: संडे के दिन बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 और करुप्पू के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. इस बीच अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट भी बॉक्स ऑफिस पर छाई रही है. वहीं, चांद मेरा दिल ने रविवार को ठीक-ठाक कलेक्शन किया, लेकिन जैकी श्रॉफ की द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का बुरा हाल रहा.

---विज्ञापन---

Drishyam 3, Karuppu, Chand Mera Dil, Blast, The Great Grand Superhero
Drishyam 3, Karuppu, Chand Mera Dil, Blast, The Great Grand Superhero

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दृश्यम 3 और करुप्पू का दबदबा बना हुआ है. इसके अलावा चांद मेरा दिल भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है. इस बीच दो नई फिल्में रिलीज हुई हैं. जिसमें से अर्जुन सरजा की ‘ब्लास्ट’ और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ शामिल है. एक ओर अर्जुन सरजा की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही है. वहीं, जैकी श्रॉफ की द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का बुरा हाल है. हालांकि इस रविवार के दिन मोहनलाल की दृश्यम 3 और सूर्या की करुप्पू के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. तो चलिए एक नजर डालते हैं चांद मेरा दिल समेत इन पांचों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कि रविवार के दिन इन्होंने कितनी कमाई की है.

रविवार के दिन दृश्यम 3 ने कमाए इतने करोड़

सबसे पहले हम बात करेंगे मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम 3 की. फिल्म की रिलीज को 11 दिन हो गए हैं और रिलीज के बाद से ही यह बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 11वें दिन 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 43.5 प्रतिशत रही है. दृश्यम 3 ने रविवार के दिन कन्नड़ भाषा में 10 लाख, मलयालम में 4.85 करोड़, तमिल में 20 लाख और तेलुगु में भी 20 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में 11 दिनों में 96.70 करोड़ की कमाई कर ली है और इसने दुनिया भर में 228.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

करुप्पू ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

अब हम बात करेंगे सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू की. इस फिल्म ने रविवार यानी कि अपनी रिलीज के 17वें दिन 5.90 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की ऑक्यूपेंसी रविवार के दिन 33.1 प्रतिशत रही और इसने सबसे ज्यादा कमाई तमिल भाषा में की. तमिल में इसने 5.20 करोड़ और तेलुगु में फिल्म ने 70 लाख का कलेक्शन किया है. मूवी ने भारत में 17 दिनों 182.45 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा दुनिया भर में इसने 289.24 करोड़ का कलेक्शन किया है.

चांद मेरा दिल ने 10वें दिन किया ठीक-ठाक कलेक्शन

बॉलीवुड फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर बात करें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में 22 मई को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नजर आए हैं. यह एक कॉलेज रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने अपनी रिलीज के 10वें दिन 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया है. भारत में इस मूवी ने 10 दिनों में 24.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में इसने 32.24 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

जैकी श्रॉफ की फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का हुआ बुरा हाल

जैकी श्रॉफ स्टारर फैमिली ड्रामा फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो को लेकर बात करें तो यह फिल्म शुक्रवार 29 मई को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 25 लाख का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन 50 लाख का कारोबार किया और सैकनिल्क के मुताबिक इसने रविवार के दिन 56 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में तीन दिनों में 1.31 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

ब्लास्ट ने चार दिनों में कर ली इतनी कमाई

आखिर में हम नजर डालेंगे अर्जुन सरजा स्टारर फिल्म ब्लास्ट पर. यह फिल्म सिनेमाघरों में 28 मई को रिलीज हुई थी. इस मूवी में अर्जुन के अलावा प्रीति मुकुंदन और अभिरामी अहम रोल में नजर आए हैं. फिल्म रिलीज के बाद से अच्छी कमाई कर रही है. इसने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़, दूसरे दिन 2.15 करोड़, तीसरे दिन 4.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म ने सबसे ज्यादा तमिल में 5.15 करोड़ की कमाई की और तेलुगु में इसने 85 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म ने 4 दिनों में भारत में कुल 13.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: संडे को ‘दृश्यम 3’ ने की धुआंधार कमाई, आंकड़े देख रह जाएंगे दंग

First published on: Jun 01, 2026 07:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola