Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sunanda Sharma के ये 5 गाने जीत लेंगे आपका भी दिल, तीसरा वाला है सबसे खास

Sunanda Sharma: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के ये 5 सुपरहिट गाने आपका भी दिल जीत लेंगे. लिस्ट का एक सॉन्ग आपको भी इमोशनल कर देगा.

Sunanda Sharma
Sunanda Sharma

Sunanda Sharma: फेमस पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा एक बार फिर से सुर्खियो में हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मोहाल कॉन्सर्ट के दौरान सुनंदा शर्मा अपने एक फैन को गले लगाती नजर आ रही है. इसके बाद से सिंगर सुनंदा शर्मा हर जगह ट्रेंड कर रही हैं. चलिए आपको सिंगर सुनंदा शर्मा के 5 सुपरहिट गाने के बारे में बताते हैं, जो किसी का भी दिल जीत सकते हैं. इस लिस्ट में एक गाना ऐसा भी है जिसने सभी को इमोशनल कर दिया था.

Dilbar

सुनंदा शर्मा का ये गाना 2 दिन पहले ही रिलीज हुआ है. महज 2 दिन में ही सुनंदा शर्मा का ‘दिलबर’ फैंस के बीच में काफी वायरल हो गया. इस सॉन्ग को सुनंदा शर्मा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है.

---विज्ञापन---

Mummy Nu Pasanda

सुनंदा शर्मा के सुपरहिट सॉन्ग की लिस्ट का ये गाना फैंस के साथ-साथ नॉर्मल लोगों के बीच भी काफी पॉपुलर है. सुनंदा शर्मा के गाने को यूट्यूब पर 413 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ‘मम्मी नू पसंद’ गाने को Mad 4 Music यूट्यूब चैनल पर 8 साल पहले रिलीज किया गया था.

Duji Vaar Pyar

सुनंदा शर्मा के इस गाने से शायद ही कोई वंचित होगा. सुनंदा शर्मा के सुपरहिट गानों में ये सॉन्ग सबसे टॉप पर है. जिसे 5 साल पहले Mad 4 Music यूट्यूब चैनल पर 8 साल पहले रिलीज किया गया. ‘दूजी वार प्यार’ सॉन्ग को यूट्यूब पर 456 मिलियन (45.6 करोड़) से ज्यादा बार देखा गया है.

---विज्ञापन---

Patake

साल 2016 में रिलीज हुआ ये सॉन्ग सुनंदा शर्मा के दिल के काफी करीब है. यह गाना उनकी पर्सनालिटी को दिखाता है. 9 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 167 मिलियन व्यूज मिल गए हैं.

Sandal

सुनंदा शर्मा का ये गाना एक पार्टी वेयर सॉन्ग है, जो उनके फैंस और यंग लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. सुनंदा शर्मा के ‘सैंडल’ सॉन्ग को यूट्यूब पर 139 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2025 12:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो