Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

धोखेबाज निकले पलाश मुच्छल? स्मृति मंधाना संग दगाबाजी, चैट्स वायरल हुई तो खुल गई सारी पोल

Palash Muchhal CHEATING on Smriti Mandhana? महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है. पहले खबर आई कि पिता श्रीनिवास मंधाना के हार्ट अटैक के कारण उनकी शादी को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है. लेकिन इस बीच कुछ ऐसा खुलासा हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया है.

Smriti Mandhana and Palash Muchhal patch up rumors

Palash Muchhal CHEATING on Smriti Mandhana? भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है. बीते कई दिनों से दोनों की फोटोज वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. 23 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन ठीक इससे पहले खबर आई कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक की शिकायत हुई और दोनों की शादी स्थगित कर दी गई. इसके बाद से दोनों की शादी को लेकर कई तरह की बाते हो रही हैं. वहीं हाल ही में दोनों की शादी रुकने को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पलाश की एक महिला के साथ फ्लर्टी चैट के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद हर कोई उनपर स्मृति को धोखा देने का इल्जाम लगा रहा है.

बता दें कि 24 नवंबर को पलाश की बहन यानी बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी स्थगित होने की घोषणा की और परिवार को प्राइवेसी की अपील की. वहीं इसके बाद रेडिट पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट्स ने हंगामा मचा दिया है.

---विज्ञापन---

वायरल चैट्स से मचा हंगामा

पलाश को लेकर वायरल हो रही इन चैट्स में पलाश एक महिला ‘मैरी डी’कोस्टा’ के साथ स्मृति के साथ ‘लॉन्ग डिस्टेंस’ रिलेशनशिप और उनके ‘टूर्स’ के बारे में खुलकर बात करते दिख रहे हैं. चैट्स में पलाश मैरी की तारीफों के पुल बांधे, उन्हें स्विमिंग, स्पा और मुंबई के वर्सोवा बीच पर सुबह 5 बजे मिलने का न्योता भी दिया. जब मैरी ने पूछा कि क्या वे स्मृति से प्यार करते हैं, तो पलाश ने जवाब टाल दिया. ऐसे में ये सारी चैट्स कथित तौर पर पलाश के धोखेबाजी का सुबूत दे रही हैं.

स्मृति मंदाना संग धोखा?

वहीं इन चैट्स के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. हर कोई पलाश को निशाना बना रहा है. हालांकि इन स्क्रीनशॉट्स की सत्यता को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं है. वायरल इन चैट्स से कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर पलाश की जबरदस्त ट्रोलिंग कर रहे हैं. वहीं कई यूजर ये भी कह रहे कि स्मृति मंदाना ये धोखा सह नहीं पाएंगी.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 25, 2025 04:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola