---विज्ञापन---

Pooja Bhatt Bigg Boss OTT2: घर के अंदर छलका पूजा भट्ट का दर्द, बोलीं-“मेरे पास घर चलाने के लिए भी कोई नहीं है”

Pooja Bhatt Bigg Boss OTT2: बिग बॉस ओटीटी 2 लगातार धमाल मचा रहा है। आए दिन घर में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो सुर्खियों में आ जाता है। अब लेटेस्ट एपिसोड में महेश भट्ट की बेटी और एक्ट्रेस पूजा भट्ट का दर्द झलका है जिसे सुन सभी हैरान रह गए हैं। टास्क के […]

Pooja Bhatt In Bigg Boss OTT 2
Pooja Bhatt In Bigg Boss OTT 2

Pooja Bhatt Bigg Boss OTT2: बिग बॉस ओटीटी 2 लगातार धमाल मचा रहा है। आए दिन घर में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो सुर्खियों में आ जाता है। अब लेटेस्ट एपिसोड में महेश भट्ट की बेटी और एक्ट्रेस पूजा भट्ट का दर्द झलका है जिसे सुन सभी हैरान रह गए हैं।

टास्क के दौरान किया खुलासा (Pooja Bhatt Bigg Boss OTT2)

बिग बॉस ओटीटी फैंस के बीच जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है। हाल ही के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया, जिसमें उन्हें खाना खाते हुए अपनी राय शेयर करनी थी। रूल्स के मुताबिक, घर के सदस्यों को बजर बजाने का ऑप्शन दिया गया था। कंटेस्टेंट पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान को एक साथ बुलाया गया था। इसके बाद उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में इक्वेशन कैसे बदलती है। साथ ही दोनों ने अपने इमोशन शेयर किए।

अभिषेक का भी झलका दर्द

अभिषेक बताते हैं कि वीकेंड के वार के बाद से कुछ कंटेस्टेंट गेम को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। इसके अलावा अभिषेक ये भी बताते हैं कि वो अपनी फैमिली को काफी मिस कर रहे हैं। अभिषेक बोलते हैं कि वो अपने परिवार को बहुत याद कर रहे हैं, खासतौर पर वीकेंड के वार के बाद जब फलक की बहन ने शो में अपीरियंस दी थी। फलक की बहन को देखने के बाद वो ज्यादा मिस कर रहे हैं। वहीं जब बारी आती है पूजा भट्ट की तो वो भी अपने इमोशन्स शेयर किए बिना रह नहीं पातीं।

पापा को मिस करती हूं- पूजा भट्ट

पूजा भट्ट कहती हैं हम सब अपनी फैमिली को मिस कर रहे हैं। सबके पास कोई न कोई है बाहर की दुनिया में जो उनका इंतजार कर रहा है फिर पूजा कहती हैं कि वो सिंगल हैं और उनके पास उनके घर को चलाने के लिए भी कोई नहीं है। पूजा कहती हैं वो पहली बार अपने पापा महेश भट्ट को मिस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पब्लिक की राय उनके लिए कोई मायने नहीं रखती। उनके लिए सिर्फ पिता की राय मायने रखती है। उन्होंने ये भी कहा कि वो उन लोगों में से नहीं हैं जिन्हें पब्लिक के ओपिनियन से फर्क पड़ता हो।

First published on: Jul 12, 2023 04:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.