---विज्ञापन---

‘ये सिर्फ एक ऐक्सेसरी नहीं थी…’, Manish Malhotra ने बताई Parineeti के ब्राइडल लहंगे पर छल्ले की कहानी

Parineeti Chopra Bridal Lehenga Keychain: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 24 सितंबर को इस कपल ने उदयपुर में सात फेरे लिए। अब इनकी शादी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच मनीष […]

Parineeti Chopra Bridal Lehenga Keychain
Image Credit : Instagram

Parineeti Chopra Bridal Lehenga Keychain: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 24 सितंबर को इस कपल ने उदयपुर में सात फेरे लिए। अब इनकी शादी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक खास जानकारी शेयर की है। परिणीति के ब्राइडल लुक में कुछ चीजे बेहद खास थीं जिसके बारे में अब फैंस को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बताया है।

परणिति के छल्ले से जुड़ी है ये कहानी (Parineeti Chopra Bridal Lehenga Keychain)

यह भी पढ़ें : Bhojpuri Song: ‘बाराती में बचबु ना’ भोजपुरी गाने ने आते ही उड़ाया गर्दा, देखें Video

सामने आई तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा की खूबसूरत ब्राइडल ज्वेलरी देखने को मिल रही है लेकिन क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस ने जो अपनी शादी के लहंगे के साथ छल्ला पहना था वो कितना खास था। अब मनीष ने उस छल्ले की फोटो शेयर कर बताया है कि ये एक्ट्रेस का अपनी नानी के लिए एक प्यार भरा ट्रिब्यूट था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ डिटेल्स सारा फर्क डालते हैं। मुझे याद है कि मैंने परिणीति चोपड़ा के साथ लहंगे के डिजाइन पर चर्चा की थी, जिन्होंने इसमें अपनी नानी का छल्ला जोड़ने का सुझाव दिया था! वो अपनी नानी को भावभीनी श्रद्धांजलि देना चाहती थी, जो अपनी साड़ी में चाबियों के साथ वही छल्ला पहनती थीं, जो घर की मालकिन होने का प्रतीक है।’

छल्ले की आती थी आवाज (Parineeti Chopra Bridal Lehenga Keychain)

इसके आगे मनीष ने लिखा, ‘परिणीति के लिए, जब उनकी नानी घर के चारों ओर घूमती थीं, तो छल्ला की आवाज स्ट्रेंथ और ग्रेस की धुन थी और तभी मुझे पता चला कि हमें विरासत के उस टुकड़े को उसके लहंगे में जोड़ना होगा। बेशक, हमने और भी एलिमेंट्स जोड़े जो राघव और परिणीति दोनों के लिए जरूरी थे जैसे लंदन, संगीत, खंडा साहिब और बहुत कुछ। ये सिर्फ एक ऐक्सेसरी नहीं थी… बल्कि उनका एक टुकड़ा था जो परिणीति अपने खास दिन पर रखतीं।’

फैंस ने की परिणीति की तारीफ

अब मनीष मल्होत्रा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ फैंस भी इस पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। परिणीति की इस सोच ने फैंस को और भी इम्प्रेस कर दिया है। अपनी नानी को इस तरह से ट्रिब्यूट देकर एक्ट्रेस एक बार फिर लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब हो गई हैं।

First published on: Sep 27, 2023 04:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.