---विज्ञापन---

Kangana Ranaut On Sonam Kapoor: सालों बाद कंगना रनौत ने सोनम कपूर को दिया जवाब, उड़ाया था एक्ट्रेस की इंग्लिश का मजाक

Kangana Ranaut On Sonam Kapoor: एक्ट्रेस कंगना रनौत को अक्सर इंडस्ट्री के लोगों से पंगा लेते हुए देखा गया है। अब इस कड़ी में उन्होंने फैशन डीवा सोनम कपूर को भी नहीं छोड़ा है। अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने करण जौहर के साथ ही साथ सोनम कपूर पर भी निशाना साधा है। कॉफी विद […]

Kangana Ranaut On Sonam Kapoor
Kangana Ranaut On Sonam Kapoor

Kangana Ranaut On Sonam Kapoor: एक्ट्रेस कंगना रनौत को अक्सर इंडस्ट्री के लोगों से पंगा लेते हुए देखा गया है। अब इस कड़ी में उन्होंने फैशन डीवा सोनम कपूर को भी नहीं छोड़ा है। अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने करण जौहर के साथ ही साथ सोनम कपूर पर भी निशाना साधा है।

कॉफी विद करण का शेयर किया वीडियो (Kangana Ranaut On Sonam Kapoor)

अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में कंगना रनौत ने एक बार फिर तीखे शब्दों के बाण छोड़े हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण के एक पुराने क्लिप को शेयर करते हुए सोनम को भी टार्गेट किया है। दरअसल इस क्लिप में एक्ट्रेस सोनम कपूर कंगना रनौत की अंग्रेजी का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में करण जौहर पूछते हैं कि अगर उन्हें किसी को फर्राटेदार इंग्लिश बोलने की पावर दी जाए तो वो किसे देंगी?

कंगना की इंग्लिश का उड़ा था मजाक

इसका जवाब देने में सोनम पहले तो थोड़ा हिचकिचाती हैं, लेकिन बाद में कंगना के फैशन सेंस की तारीफ करते हुए कहती हैं कि उन्हें जरूरत है। इसमें सोनम कपूर ये कहती नजर आ रही हैं कि कंगना को फर्राटेदार इंग्लिश सीखने की जरूरत है। अब इतने सालों बाद कंगना उसपर अपना रिएक्शन दे रही हैं।

कंगना ने दिया रिप्लाई

एक्ट्रेस कंगना रनौत इंस्टाग्राम पर करण जौहर और सोनम कपूर के इस क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं कि- ‘इतने सालों तक मूवी माफिया से लड़ाई करके मैंने बस यही तो कमाया है कि अब किसी भी आउटसाइडर को, उसकी इंग्लिश को लेकर मजाक नहीं उड़ाया जाएगा। वैसे ये शो ऑफिशियली हमेशा के लिए बंद हो चुका है।’ कंगना ने आगे लिखा, ‘सिर्फ 24 साल की उम्र में इतना बुली किए जाने के बाद आखिरी में मेरा कमबैक मिस मत करिएगा।’ इसे देख एक बार फिर फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

kangana ranaut

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

बात करें एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही कंगना रनौत को इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। खुद कंगना ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। इसके अलावा वो ‘तेजस’ में भी नजर आएंगी, जो 20 अक्टूबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। वहीं, करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

First published on: Jul 12, 2023 05:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.