---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है गोरी निगोरी का जबरदस्त डांस, सपना चौधरी को किया फेल

Gori Nagori Tamatar Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की तरह ही हरियाणवी इंडस्ट्री भी फैंस के बीच काफी दम-खम रखती है। तभी तो जिस तरह से बॉलीवुड और भोजपुरी गानों पर मिलियन्स में व्यूज़ होते हैं ठीक उसी तरह से हरियाणवी इंडस्ट्री का भी बोलबाला है। जब भी कोई लेटेस्ट गाना रिलीज होता है फैंस सालों तक […]

Gori Nagori Tamatar Song
Gori Nagori Tamatar Song

Gori Nagori Tamatar Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की तरह ही हरियाणवी इंडस्ट्री भी फैंस के बीच काफी दम-खम रखती है। तभी तो जिस तरह से बॉलीवुड और भोजपुरी गानों पर मिलियन्स में व्यूज़ होते हैं ठीक उसी तरह से हरियाणवी इंडस्ट्री का भी बोलबाला है। जब भी कोई लेटेस्ट गाना रिलीज होता है फैंस सालों तक उस गाने पर प्यार देते हैं। ऐसा ही कुछ फेमस डांसर गोरी निगोरी के गाने टमाटर पर हुआ है।

गोरी निगोरी का टमाटर वीडियो मचा रहा धूम (Gori Nagori Tamatar Song)

हरियाणवी डांसर गोरी निगोरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणवी फैंस के बीच में अपने डांस के दम पर पहचान बनाने वाली गोरी निगोरी के लाखों दिवाने हैं। ठीक सपना चौधरी की तरह ही गोरी निगोरी अपने बोल्ड डांस के लिए जानी जाती हैं। उन्ही गोरी निगोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बवाल काट रहा है।

अभी भी मचा रहा है धूम

पिछले साल रिलीज हुआ गाना टमाटर सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाने में लगा हुआ है। इस गाने में गोरी निगोरी एक बार फिर अपने ठुमकों से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। गांव की पृष्ठभूमि पर बने इस गाने में गोरी अपने पार्टनर से शिकायत करते हुए नजर आ रही हैं। पिछले साल 3 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने पर अबतक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं और लाखों फैंस ने गोरी के डांस की कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ की है।

पवन सिंह ने किया डायरेक्ट

बात करें गाने की तो टमाटर में गोरी निगोरी के अलावा मन्नू पहाड़ी भी अपनी एक्टिंग से जान फूंकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस गाने को एके जाटी और पवन गिल ने मिलकर गाया है। लिरिक्स आरके लेहरी ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक गुलशन और डायरेक्शन पवन गिल है।

First published on: Oct 21, 2023 06:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.