Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

एटली ने ‘डंकी’ को लेकर की ऐसी भविष्यवाणी, खुशी से झूम उठेंगे शाहरुख खान और उनके फैंस

Atlee Kumar On Dunki: 'जवान' के डायेक्टर एटली कुमार इस फिल्म के हिट होने से बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाने में कामयाब हो गए हैं।

Atlee Kumar On Dunki: ‘जवान’ के डायेक्टर एटली कुमार इस फिल्म के हिट होने से बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाने में कामयाब हो गए हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर हिट जवान ने 500 करोड़ के क्लब से बस कुछ कदम दूर है। वहीं वर्ल्डवाइड तो इसने 800 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म के जरिए किंग खान यानी शाहरुख साल की अपनी दूसरी सबसे बड़ी हिट दे चुके हैं। अब बारी है उनकी तीसरी फिल्म डंकी की जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इसे लेकर जवान डायरेक्टर ने भी कुछ कहा है आइए जानते हैं क्या ?

एटली ने की ‘डंकी’ की भविष्यवाणी (Atlee Kumar On Dunki)

दरअसल जवान की सक्सेस का स्वाद चखने के बाद अब एटली कुमार एक के बाद एक इंटरव्यू देने में लगे हुए हैं। इस कड़ी में उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान और उनकी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ को लेकर भी कुछ कहा है। बता दें कि कोईमोई को दिए इंटरव्यू में एटली ने कहा कि ‘डंकी’, ‘पठान’ और ‘जवान’ का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। डायरेक्टर ने कहा कि -इकोसिस्टम ऐसा ही होना चाहिए। हमें हर फिल्म के साथ अपने शिखर तक पहुंचना चाहिए।

मुझे जवान को पार करना है-एटली

उन्होंने कहा कि अब मुझे अपनी अगली फिल्म के साथ जवान को पार करना है। शाहरुख खान की तारीफ में एटली ने कहा कि-मैं खान सर के लिए वास्तव में खुश हूं। मुझे नहीं लगता कि किसी ने भी एक साल में 3, एक हजार करोड़ी फिल्में दी होंगी। मैं उन्हें शुभकामनाएं दे रहा हूं।”जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म डंकी को 3 इडियट्स और पीके के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं।

क्रिसमस पर होगी रिलीज

इस फिल्म में उनके अपोजिट तापसी पन्नू भी नजर आने वाली हैं। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 22  दिसंबर को रिलीज की जाएगी। जिसका ऐलान खुद शाहरुख खान जवान के सक्सेस इवेंट में कर चुके हैं। इसके साथ ही ये शाहरुख खान की ये इस साल की तीसरी फिल्म होने वाली है। जी हां जनवरी में शाहरुख खान की पठान रिलीज हुई थी। वहीं सितंबर में जवान और अब दिसंबर में डंकी।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here