Friday, December 8, 2023
-विज्ञापन-

Sad News: ‘धूम’ के डायरेक्टर का हार्ट अटैक से निधन, बॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़

Sanjay Gadhvi Passes Away: मशहूर फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी का निधन हो गया है। 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे डारेक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली।

Sanjay Gadhvi Passes Away: Sanjay Gadhvi Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी (Sanjay Gadhvi Passes Away) का निधन हो गया है। 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे डारेक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली। संजय ने सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म ‘धूम’ का निर्देशन किया था। संजय गढ़वी सुबह लोखंडवाला बैकरोड में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तो उसी दौरान ही उनके सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें तुरंत आनन-फानन में कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- Miss Universe 2023: निकारागुआ की Sheynnis Palacios के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

बेटे ने दी संजय के निधन की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक करते समय संजय को हार्ट अटैक आया था। डायरेक्टर का पार्थिव शरीर कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में ही है। बता दें कि शाम तक संजय गढ़वी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। निर्देशक के निधन की जानकारी उनके बेटे ने एक मीडिया को दी है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पापा मॉनिंग वॉक पर गए थे। वो बिल्कुल ठीक थे। अचानक उनके सीने में दर्द उठा और हम उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

‘धूम’ और ‘धूम 2’ से छाए संजय गढ़वी

डायरेक्टर के फिल्मी करियर की बात करें तो संजय ने यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन स्टारर ‘धूम’ और ‘धूम 2’ का डायरेक्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘मेरे यार की शादी है’, ‘तेरे लिए’, ‘किडनैप’, ‘अजब गजब लव’ और ‘ऑपरेशन परिंदे’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था। उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘धूम’ है। इस फैंचाइज की सभी फिल्में हिट थी। इसकी शुरुआत 2004 में हुई थी। पहली दो फिल्में संजय गढ़वी ने डायरेक्ट की थी। वहीं, तीसरी फिल्म ‘धूम 3’ को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया था।

Latest

Don't miss

जूनियर महमूद के बाद अब मशहूर अभिनेत्री ने कहा दुनिया को अलविदा, एक बार फिर सदमे में इंडस्ट्री

Leelavathi Death: तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस लीलावती ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। बेंगलुरु के पास नेलमंगला के एक प्राइवेट...

सुपुर्द-ए-खाक हुए जूनियर महमूद, एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स का लगा जमावड़ा

Junior Mehmood Funeral: दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद ने आज 8 दिसंबर की सुबह आखिरी सांस ली। एक्टर पेट के कैंसर से जूझ रहे थे...

सुष्मिता सेन के भाई ने किया Animal का रिव्यू, फिल्म को कहा-‘एक दम वाहियात’

Rajiv Sen Review Animal: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल रिलीज के वक्त से ही सुर्खियों में है। मल्टी स्टारर इस फिल्म के कई हिस्सों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here