Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

Kushi Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु ने मचाया धमाल, दूसरे दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

Kushi Box Office Collection Day 2: समांथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की फिल्म कुशी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

Kushi Box Office Collection Day 2: अगस्त के महीने से सिनेमाघरों पर कई शानदार फिल्मों ने तहलका मचाया हुआ है। अब सितंबर की शुरुआत भी फिल्म जगत के लिए बेहद खास है। 1 सितंबर को साउथ के मशहूर एक्टर्स समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) की मच-अवेटेड फिल्म ‘कुशी’ (Kushi) बीते दिन रिलीज हो गई। इस फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुशी ने अपने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ की कमाई की है जो बेहद शानदार है। अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। तो आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन कितने रुपये का कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें: पूजा की अदाओं से फैंस हुए दीवाने, 9वें दिन कमाए इतने करोड़

दूसरे दिन भी की शानदार कमाई  (Kushi Box Office Collection Day 2)

समांथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की मच-अवेटेड फिल्म ‘कुशी’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद कर रही है। फिल्म ने 1 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। अब फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म कुशी ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.25 करोड़ हो गया है।

ये है दोनों दिनों का कलेक्शन

1 सितंबर 15.25 करोड़
2 सितंबर 10 करोड़

ये है कुशी की कहानी

बात फिल्म कुशी की कहानी की करें तो, ये विप्लव और आराध्या की कहानी है जो कश्मीर में छुट्टियां मनाने जाते हैं। वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन दोनों के परिवार वालों को ये कहानी पसंद नहीं आती और वो उन्हें अलग करने की कोशिश में लग जाते हैं। लेकिन विप्लव और आराध्या एक दूसरे के प्यार में ऐसे पागल होते हैं कि शादी कर लेते हैं। शादी में दिक्कत तब आने लगती हैं जब दोनों के बीच मतभेद होने लगते हैं। जिसकी वजह से उनकी रोमांटिक लाइफ में कड़वाहट भी घुल जाती है।

कुशी की स्टारकास्ट  (Kushi Box Office Collection Day 2)

शिव निर्वाना द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म को हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब किया गया है।  फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु  और विजय देवरकोंडा के साथ जयराम, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, रोहिणी समेत कई कलाकारों ने अहम रोल अदा किया है।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here