Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Pushpa के Oo Antava ऑफर होने पर क्यों शॉक्ड थीं Samantha? इंटरव्यू में किया खुलासा

समांथा रूथ प्रभु ने 'पुष्पा' के 'ऊ अंतावा' गाने की शूटिंग के बारे में चर्चा की है। एक्ट्रेस ने बताया कि ऑफर मिलते ही वो शॉक्ड थीं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इसके पीछे का कारण क्या था?

---विज्ञापन---

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज’ के गाने ‘ऊ अंतावा’ में उन्होंने अपनी हॉट अदाओं से डांस फ्लोर पर आग लगा दी थी। इस गाने में फैंस ने पहली बार उनका ये अवतार देखा था। वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब उन्हें ये गाना ऑफर हुआ था तो वो शॉक्ड थीं। उनके लिए ये गाना करना एक बहुत बड़ी चुनौती साबित हुई थी। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: 17 की उम्र में मिस इंडिया बनीं शाहरुख खान की एक्ट्रेस, फ्लॉप रहा फिल्मी डेब्यू; पहचाना कौन?

---विज्ञापन---

खुद को नहीं समझती थीं हॉट

गैलाटा प्लस को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ‘ऊ अंतावा’ की शूटिंग का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि मैंने अपने पूरे जीवन में खुद को कभी हॉट नहीं समझा था। ‘ऊ अंतावा’ करना मेरे लिए बेहद मुश्किल था क्योंकि इसमें मुझे सबको साबित करना था कि मैं भी आकर्षित हो सकती हूं। मुझे जब ये ऑफर हुआ था तो मैं शॉक्ड थी, क्योंकि मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया था।

---विज्ञापन---

500 लोगों के सामने कांपी

वहीं एक्ट्रेस ने आगे बताया कि शूटिंग करते हुए सेट पर 500 लोग मौजूद थे। मैं उन सबके सामने कांप रही थी। लोगों ने मुझे हमेशा से क्यूट और चुलबुली के रूप में देखा था, लेकिन इसमें मुझे खुद को सेक्सी और हॉट दिखाना था। मैं बहुत घबरा गई थी। लेकिन मैंने इसे अवसर के रूप में लिया। इसके बाद जो हुआ वो तो आपके सामने ही है।

रिलीज होते ही गाना हुआ था सुपरहिट

बता दें एक्ट्रेस का ये गाना आज भी लोगों को जहन में बसा हुआ है। ये रिलीज होते ही चर्चाओं में छा गया था। सामंथा को इस गाने के बाद काफी पसंद किया गया था। वहीं ‘पुष्पा 2’ में सामंथा की जगह श्रीलीला का आइटम सॉन्ग रखा गया था। ‘किसिक’ में श्रीलीला अल्लू अर्जुन के साथ डांस करती नजर आई थीं। हालांकि इस गाने से ज्यादा सामंथा का ‘ऊ अंतावा’ हुआ था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aly Goni ने की ट्रोलर्स की बोलती बंद, Ceasefire तोड़ने पर बयान जारी कर हुए थे ट्रोल

First published on: May 12, 2025 09:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola