Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्ट्रेस से पहले बनीं डॉक्टर, ऐश्वर्या-माधुरी के गानों से सीखा डांस, करोड़ों का ऑफर ठुकरा कहलाईं स्टार

Sai Pallavi Throwback: फिल्म इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित के गानों पर डांस सीखा था। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खबरें बताते हैं।

---विज्ञापन---

Sai Pallavi Throwback: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। वहीं ऑडियंस उनकी एक्टिंग की दीवानी हैं। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उनकी ब्यूटी और सादगी के लोग कायल हैं। वहीं अपनी शानदार एक्टिंग से वो करोड़ों लोगों के दिल पर राज कर रही हैं। साउथ इंडिया का ये सितारा और कोई नहीं बल्कि साई पल्लवी हैं। उनका नाम इंडस्ट्री की पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस में आता है। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वो डॉक्टर की पढ़ाई पूरी कर चुकी थीं। चलिए आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

पहली मूवी से जीता अवॉर्ड

साई ने अपने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत ‘प्रेमम’ मूवी से की थी। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ इस मूवी की शूटिंग पूरी की थी। फैंस को उनकी ये मूवी काफी पसंद आई और उन्होंने बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी जीता। तब से उनका करियर ऊपर ही उठा। आज लोग उनकी एक्टिंग और सादगी के फैन हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: समय रैना के India’s Got Latent पर कॉन्ट्रोवर्शियल कॉमेंट करना पड़ा भारी, कंटेस्टेंट पर दर्ज हुई FIR

---विज्ञापन---

2 करोड़ का ठुकराया ऑफर

एक समय था जब एक्ट्रेस ने एक 2 करोड़ की फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन ठुकरा दिया था। उनका मानना था कि ये हमारा भारतीय रंग है। हमें गोरे होने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा था कि फेयरनेस क्रीम से लोगों को कैंसर भी हो सकता है। तो उन्होंने ऐड करने से साफ इनकार कर दिया था। करोड़ों का ऑफर ठुकराने के बाद भी वो सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। वो फोर्ब्स की 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल होने वाली पहली एक्ट्रेस थीं।

---विज्ञापन---

संदीप वांगा रेड्डी की बनीं पहली पसंद

वहीं बहुत कम लोग जानते होंगे कि ब्लॉकबस्टर मूवी ‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए साई पल्लवी डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की पहली पसंद थीं। वो ‘प्रीती’ के रोल में साई को कास्ट करना चाहते थे। इस बात का खुलासा डायरेक्टर ने थंडेल के प्री-रिलीज इवेंट में किया था। लेकिन साईं ने रोल करने से मना कर दिया और इस रोल को बाद में शालिनी पांडे ने निभाया।

---विज्ञापन---

इन मूवीज में आएंगी नजर

साई एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ एक शानदार डांसर भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मां उन्हें माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन के गाने सुनाती थीं, जिन पर साई डांस सीखती थीं। साई अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थंडेल’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसमें उनके साथ नागा चैतन्य लीड कैरेक्टर में हैं। वहीं वो नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में सीता का रोल भी निभा रही हैं। साई के साथ मूवी में रणबीर राम की भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: Mannara ने Elvish को क्यों कहा चीटर? Laughter Chefs 2 में नोक-झोंक देख भारती-कृष्णा भी शॉक्ड

---विज्ञापन---
First published on: Feb 04, 2025 12:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola