Tuesday, 3 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

KING Movie: शाहरुख खान की ‘किंग’ ने 24 घंटे में रचा इतिहास, ‘जवान’ का हिसाब भी किया बराबर, ‘तू मिल जाए’ बना नंबर 1

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस हो या सोशल मीडिया, उनका जलवा कम नहीं होने वाला. जानिए कैसे?

sharukh Khan King Movie Song
शाहरुख खान की 'किंग' के सॉन्ग ने 24 घंटे में रचा इतिहास, Photo Credit- Social Media

King Song Tu Mil Jaaye Most Viewed Song In 24 Hours: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस हो या सोशल मीडिया, उनका जलवा कम नहीं होने वाला. जन्मदिन के मौके पर किंग खान ने फैंस को ऐसा तोहफा दिया कि हर तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की चर्चा हो रही है. फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया. इतना ही नहीं, इस गाने ने महज 24 घंटे में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे जानकर राम चरण के फैंस भी हैरान रह जाएंगे.

शाहरुख खान की ‘किंग’ के सॉन्ग ने रचा इतिहास

दरअसल, शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ के जरिए भारतीय सिनेमा का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रिलीज के पहले 24 घंटों में इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स पर मिलाकर 60 मिलियन यानी 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं. इस जबरदस्त आंकड़े के साथ यह भारतीय फिल्मों के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में पहले नंबर पर पहुंच गया है. गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---

राम चरण का टूटा रिकॉर्ड

शाहरुख खान से पहले इस रिकॉर्ड पर राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ के गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ का कब्जा था. राम चरण और जाह्नवी कपूर पर फिल्माए गए इस गाने ने रिलीज के पहले 24 घंटों में सभी भाषाओं को मिलाकर 46 मिलियन यानी 4.6 करोड़ व्यूज हासिल किए थे. इस गाने ने शाहरुख खान की ‘जवान’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया था, लेकिन अब किंग खान ने इस रिकॉर्ड को भी काफी बड़े अंतर से तोड़ दिया है.

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के सॉन्ग ने रचा इतिहास

‘जवान’ का रिकॉर्ड भी रह गया पीछे

साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘जिंदा बंदा’ ने भी खूब धूम मचाई थी. इस गाने को रिलीज के पहले 24 घंटों में करीब 46 मिलियन व्यूज मिले थे. उस वक्त यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में शामिल हो गया था. हालांकि, बाद में राम चरण की ‘चिकिरी चिकिरी’ ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया था. वहीं, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का गाना ‘किसिक’ 42 मिलियन व्यूज के साथ इस रेस में पीछे रहा.

दर्शकों को ‘किंग’ का बेसब्री से इंतजार

अब ‘तू मिल जाए’ ने 60 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर सभी को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में फैंस के बीच इसे शाहरुख का ‘जवान’ के रिकॉर्ड का बदला भी कहा जा रहा है. फिल्म ‘किंग’ को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है. अब इसके पहले गाने की सफलता ने साफ कर दिया है कि शाहरुख की इस फिल्म का इंतजार दर्शक कितनी बेसब्री से कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 03, 2026 09:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो