Sunday, 1 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

पंचतत्व में विलीन हुए Sanjay Gupta, बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि, ढांढस बांधने पहुंचे बॉलीवुड सितारे!

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 30 अक्टूबर की देर रात मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके घर पर एक हादसे में उनकी जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब दो बजे ड्राइंग रूम से किचन की तरफ जाते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और गिरने से उनका सिर दीवार के कोने से टकरा गया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Nov 1, 2026 14:36
Share :
Sanjay Gupta

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 30 अक्टूबर की देर रात मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके घर पर एक हादसे में उनकी जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब दो बजे ड्राइंग रूम से किचन की तरफ जाते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और गिरने से उनका सिर दीवार के कोने से टकरा गया। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट लगी। अगली सुबह परिवार को घटना की जानकारी मिली। 31 अक्टूबर को संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए कई फिल्मी सितारे उनके घर पहुंचे। इस दौरान रोनित रॉय, रोहित रॉय और मिलाप जावेरी बेहद भावुक नजर आए। मिलाप को रोता देख रोहित रॉय ने उन्हें गले लगाकर संभालने की कोशिश की, लेकिन खुद भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। फरदीन खान, गुलशन ग्रोवर, राकेश रोशन, जावेद जाफरी और अशोक पंडित समेत कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। शनिवार शाम मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। अभिषेक बच्चन, मनोज बाजपेयी और राजपाल यादव समेत कई सितारे मौजूद रहे। वहीं, संजय दत्त ने भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें अपना भाई बताया और ‘कांटे 2’ बनाने का वादा किया।

First published on: Nov 01, 2026 02:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो