मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर के अचानक निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। महज 30 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन 30 अक्टूबर की रात को हुआ था, जबकि परिवार को अगली सुबह उनकी मौत का पता चला। एक्टर के करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने उनके निधन की पुष्टि की। रूपेश ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे उन्हें एक कॉमन फ्रेंड का फोन आया, जिसने अनुज के निधन की जानकारी दी। इस खबर पर उन्हें यकीन नहीं हुआ, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उनकी अनुज से मुलाकात हुई थी। रूपेश ने बताया कि वह अनुज को साल 2008 से जानते थे। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘बंधन साथ जनमों का’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई शोज में साथ काम किया और उनकी दोस्ती गहरी हो गई थी। रूपेश के मुताबिक, निधन से करीब दस दिन पहले अनुज काफी खुश थे और एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रात में सोते समय उन्हें दौरे पड़े थे। अगली सुबह करीब 4:30 बजे उनका अलार्म बजता रहा, लेकिन वह नहीं उठे। जब उनकी मां कमरे में पहुंचीं, तब इस दुखद घटना का पता चला। अनुज के अचानक जाने से उनका परिवार और टीवी इंडस्ट्री सदमे में है।
---विज्ञापन---
मशहूर TV एक्टर का अचानक निधन, रात में आये दौरे…सुबह आई मौत की खबर! 30 की उम्र में ली अंतिम सांस
मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर के अचानक निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। महज 30 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन 30 अक्टूबर की रात को हुआ था, जबकि परिवार को अगली सुबह उनकी मौत का पता चला।
First published on: Nov 02, 2026 02:36 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola