Tuesday, 3 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान की सलाह मान शाहरुख खान ने उतार दी शर्ट! बर्थडे पर ‘भाईजान’ ने दी जवान रहने की दुआ, ‘किंग खान’ का जवाब वायरल

शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर दुनियाभर से फैंस ने खूब प्यार लुटाया, तो सलमान खान ने खास अंदाज में SRK को बर्थडे की बधाई दी.

Salman khan on sharukh Khan birthday
सलमान खान ने शाहरुख खान के बर्थडे पर दी जवान रहने की दुआ, Photo Credit- Social Meida

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर दुनियाभर से फैंस ने उन्हें बधाइयां दीं. वहीं, फिल्मी सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए किंग खान पर खूब प्यार लुटाया, लेकिन इन सबके बीच सलमान खान का बर्थडे विश करने का अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. सलमान ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए ऐसी दुआ दी कि किंग खान भी जवाब दिए बिना नहीं रह सके. इतना ही नहीं, शाहरुख ने अपने जवाब में एक ऐसा खुलासा कर दिया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया.

सलमान खान ने शाहरुख के लिए मांगी ये दुआ

सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे चर्चित दोस्तियों में से एक है. दोनों सुपरस्टार्स जब भी एक-दूसरे के लिए कुछ खास करते हैं, तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. सलमान खान ने शाहरुख के जन्मदिन पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ शेयर किया.

---विज्ञापन---

किंग खान को भाईजान ने दी बधाई

इसके साथ उन्होंने किंग खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख. हमेशा जवान रहो किंग. यह मेरी दुआ है.’ सलमान का यह छोटा सा मैसेज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. खास बात यह रही कि उन्होंने शाहरुख की आने वाली फिल्म के गाने के जरिए उन्हें बधाई दी.

सलमान की सलाह पर शाहरुख हुए शर्टलेस!

सलमान खान की इस बधाई पर शाहरुख खान ने भी बेहद मजेदार अंदाज में जवाब दिया. किंग खान ने सलमान को शुक्रिया कहते हुए लिखा, ‘आपने कहा था बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है. सिर्फ इसलिए मेहनत की. हमेशा लव यू भाई.’

---विज्ञापन---

शाहरुख के जवाब ने जीता फैंस का दिल

शाहरुख के इस जवाब ने फैंस को खूब इंप्रेस किया. दरअसल, अभिनेता ने खुलासा किया कि फिल्म ‘किंग’ में उनका शर्टलेस अवतार सलमान खान की सलाह से जुड़ा है. सलमान ने उनकी बॉडी की तारीफ की थी और इसके बाद शाहरुख ने अपनी फिटनेस पर मेहनत की.

‘किंग’ के गाने में दिखा शाहरुख का नया अंदाज

बता दें कि शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया गया. इस गाने में शाहरुख का शर्टलेस अवतार देखने को मिला, जिसने उनके फैंस के बीच खूब उत्सुकता बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---

दोनों सुपरस्टार के बीच खास है बॉन्डिंग

फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है. ऐसे में सलमान और शाहरुख की यह मजेदार बातचीत फिल्म के शर्टलेस लुक को लेकर भी दिलचस्पी बढ़ा रही है. दोनों सुपरस्टार्स के बीच की यह बॉन्डिंग एक बार फिर साबित करती है कि पर्दे पर भले ही दोनों के अपने-अपने अंदाज हों, लेकिन असल जिंदगी में इनका याराना कुछ अलग ही है.

First published on: Nov 03, 2026 08:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो