Tuesday, 3 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tushar Kapoor को आया धमकी भरा कॉल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़, पुलिस पड़ताल में जुटी

अभिनेता तुषार कपूर को एक धमकी भरा फोन कॉल आया, जिसमें उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. इतना ही नहीं, फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है.

tusshar kapoor
तुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, Photo Credit-Social Media

Tusshar Kapoor Allegedly Received Threatened Call: बॉलीवुड में इन दिनों सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले टाइगर श्रॉफ की कार पर अंधाधुंध फायरिंग और अब इस लिस्ट में अभिनेता तुषार कपूर का नाम भी जुड़ गया है. खबर है कि एक्टर को एक धमकी भरा फोन कॉल आया, जिसमें उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. इतना ही नहीं, फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया. इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में इस कॉल को लेकर कुछ ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है.

तुषार कपूर से मांगे गए 5 करोड़ रुपये

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर हैरी बॉक्सर नाम के एक शख्स ने फोन किया था. उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग की. इस कॉल के बाद तुषार कपूर ने मुंबई पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. मामले की जिम्मेदारी एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है.

---विज्ञापन---
तुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल

पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

इस मामले में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच शुरू की. पुलिस ने रिकॉर्डिंग में सुनाई देने वाली आवाज की तुलना अपने डेटाबेस में मौजूद हैरी बॉक्सर के ऑडियो सैंपल से की. तो दोनों आवाजों के सैंपल आपस में मैच नहीं हुए. इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि यह कॉल असली नहीं, बल्कि फर्जी हो सकती है.

कौन है धमकी देने वाला शख्स?

फिलहाल, पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने यह धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजा था. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इस कॉल के पीछे कौन है और उसका मकसद क्या था?

---विज्ञापन---

फिर उठा स्टार्स की सुरक्षा पर सवाल

बता दें, अभी कुछ वक्त पहले ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ जब फुटबॉल मैच खेलने अपनी रोज वाली जगह पर पहुंचे थे, तो उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं गई थी, जिसमें गनीमत रही कि एक्टर बाल-बाल बच, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को हिरासत में ले किया है, और आगे कि कार्रवाई में जुटी हुई है, अब तुषार कपूर को धमकी भरा कॉल आना इस बात का सवाल फिर एक बार उठाता है कि आखिर अभिनेताओं की सुरक्षा कितनी मजबूत?

First published on: Nov 03, 2026 10:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो