Tuesday, 3 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shah Rukh Khan King Movie: रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की ‘किंग’ का बड़ा धमाका, 665 करोड़ की डील से मचा तहलका!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बिजनेस के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है, जो काबिले तारीफ है.

King Movie
'किंग' ने रिलीज से पहले बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, Photo Credit- Social Media

Shah Rukh Khan King Movie: बॉलीवुड के ‘बादशाह’ यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. सोमवार को उन्होंने अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर SRK ने फिल्म ‘किंग’ का एक गाना रिलीज किया तो मन्नत में ‘किंग’ की धांसू झलक भी देखने को मिली, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना और बढ़ा दिया. इस बीच फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है, दरअसल, बिजनेस के मामले में फिल्म ‘किंग’ ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने थिएट्रिकल, डिजिटल, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स बेचकर करीब 665 करोड़ रुपये का प्री-रिलीज बिजनेस किया है. ऐसे में करीब 400 करोड़ रुपये के प्रोडक्शन बजट वाली इस फिल्म को लेकर अभी से जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है.

‘किंग’ के राइट्स से हुई करोड़ों की कमाई

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की ‘किंग’ के भारत में थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ रुपये में बिके हैं. वहीं, विदेशों में फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स दुबई की कंपनी फार्स फिल्म्स ने 175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी पर खरीदे हैं. यानी भारत और विदेशी बाजारों के थिएट्रिकल राइट्स से ही करीब 425 करोड़ रुपये की डील हुई है.

---विज्ञापन---
शाहरुख खान ने बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज

कैसे पहुंची फिल्म की 665 करोड़ रुपये कमाई?

इसके अलावा, फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. वहीं, म्यूजिक राइट्स से करीब 65 करोड़ रुपये और सैटेलाइट राइट्स से 25 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई है. इन सभी आंकड़ों को जोड़ें तो फिल्म का कुल रिपोर्टेड प्री-रिलीज बिजनेस 665 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है.

400 करोड़ का बजट, फिर कितना होगा मुनाफा?

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किंग’ को बनाने में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इस रकम में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फीस शामिल है, लेकिन शाहरुख खान की अनुमानित एक्टिंग फीस इसमें शामिल नहीं है. अगर उनकी फीस भी जोड़ दी जाए तो फिल्म की लागत करीब 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. इसके अलावा, प्रमोशन और रिलीज पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

---विज्ञापन---
‘किंग’ का पहला गाना आउट

डील की शर्तों पर होगी असली कमाई तय!

ऐसे में फिल्म की लागत और प्री-रिलीज डील के बीच बड़ा अंतर नजर आता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मेकर्स को अभी से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का पक्का मुनाफा हो गया है. फिल्म की असली कमाई डील की शर्तों और दूसरे खर्चों पर भी निर्भर करेगी. तो यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बड़ी रकम को फिल्म का सीधा मुनाफा नहीं माना जा सकता.

कब रिलीज होगी ‘किंग’?

शाहरुख खान की फिल्म किंग’ में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे. फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब देखना होगा कि रिलीज से पहले करोड़ों की डील करने वाली ‘किंग’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है.

First published on: Nov 03, 2026 07:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो