Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर हिंदी में देखें ये 5 सुपरहिट साउथ मूवीज, भारत में कर रहीं ट्रेंड

Prime Video Trending South Movies: प्राइम वीडियो पर पांच मूवीज ऐसी हैं जो साउथ की हैं और हिंदी में ट्रेंड कर रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

---विज्ञापन---

Prime Video Trending South Movies: अगर आप भी साउथ मूवीज देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए 5 मूवीज लेकर आए हैं। इन मूवीज को आप प्राइम वीडियो पर हिंदी में देख सकते हैं। वहीं ये मूवीज भारत में ट्रेंड कर रही हैं। इनमें अल्लू अर्जुन की मूवीज से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन की मूवीज तक शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: विदेशी फिल्मों पर ‘ट्रंप टैक्स’ क्या बॉलीवुड पर पड़ेगा असर? ग्लोबल सिनेमा में मची हलचल

---विज्ञापन---

Pushpa

अल्लू अर्जुन की ये एक्शन ड्रामा फिल्म प्राइम वीडियो पर छाई हुई हैं। इसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। वहीं अल्लू अर्जुन के साथ-साथ इस मूवी में रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आई हैं। इस मूवी को आप हिंदी में देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Jai Bhim

सूर्या की ये क्राइम थ्रिलर मूवी भी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। इसमें सूर्या के साथ-साथ लिजोमोल जोस, मणिकंदन के, राजिशा विजयन, जीजोय राजगोपाल और पूंगोडी लीड रोल में हैं। इसे भी आप हिंदी में मजे से देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

96

साल 2018 में आई ये रोमांटिक ड्रामा मूवी भी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। इसमें विजय सेतुपति और त्रिशा कृष्णन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं इस मूवी को सी. प्रेम कुमार ने डायरेक्ट किया है। ये भी हिंदी में उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

PS-1

ये एक्शन एडवेंचर मूवी भी प्राइम वीडियो पर छाई हुई है। इसकी कास्ट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन, रवि मोहन, त्रिशा कृष्णन, शोभिता धुलिपाला, सारा अर्जुन और ऐश्वर्या लक्ष्मी लीड रोल में नजर आ रही हैं। इसे मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है।

---विज्ञापन---

Varisu

थलापति विजय की से एक्शन थ्रिलर मूवी भी प्राइम पर छाई हुई है। इसमें विजय के साथ-साथ रश्मिका मंदाना और नंदिनी राय लीड रोल में नजर आ रही हैं। इसे वामशी पैडिपल्ली ने डायरेक्ट किया है। वहीं ये मूवी साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसे भी आप हिंदी में देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मशहूर साउथ कपल के घर गूंजेगी किलकारी, पापा बनने वाले हैं राम चरण के भाई

First published on: May 06, 2025 03:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola