Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mammootty के साथी एक्टर Hari Murali का निधन, 27 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Hari Murali Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड और फेमस एक्टर हरि मुरली का निधन हो गया है. उन्होंने 27 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

Hari Murali Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. यहां मलयालम फिल्मों के टैलेंटे और फेमस एक्टर हरि मुरली का निधन हो गया है. ‘रसिकन’ और ‘अन्नन थंबी’ जैसी हिट फिल्मों में काम करने हरि मुरली ने महज 27 साल की उम्र में इस दुनिया को अलिवदा कह दिया है. हरि मुरली के निधन से मलयालम सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. हरि मुरली फिल्मों में एक्टिंग करने अलावा मूवीज में ग्राफिक डिजाइन का काम करते थे. उनके निधन की जानकारी मनोरमा ऑनलाइन ने दी है.

घर में मृत पाए गए एक्टर

मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर हरि मुरली को 12 मार्च की सुबह अन्नूर के पय्यानूर में स्थित उनके घर में मृत पाया गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनके पार्थिव शरीर को पय्यानूर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. हालांकि अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

एक्टिंग करियर की शुरुआत

हरि मुरली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. बड़े होने के बाद हरि मुरली ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. हरि मुरली एक ऐसे परिवार से आते थे जिसका सिनेमा के साथ एक मजबूत रिश्ता था. हरि मुरली फिल्म एक्टर के.यू. मुरली के बेटे थे, जिन्हें लोग पय्यानूर मुरली के नाम से जानते थे.

मामूटी के साथी एक्टर

हरि ने दिलीप की फिल्म ‘रसिकन’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जो कि बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही. लेकिन इसके बाद उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में काम किया, जिसमें मामूटी की फिल्म ‘अन्नन थंबी’, ‘मदम्पी’, ‘डॉन’, ‘पट्टनाथिल भूथम’ और ‘उलखम चुट्टुम वलीबन’ जैसी फिल्में शामिल हैं. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हरि ने लगभग 10 से 15 फिल्मों में काम किया था.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 12, 2026 01:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola