Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ऋषभ शेट्टी की Kantara Chapter 1 ने पार किया 550 करोड़ का आंकड़ा, अभी तक नहीं तोड़ पाई इस मूवी का रिकॉर्ड

Kantara Chapter-1 Box Office Collection Day 10: कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'Kantara Chapter-1' की कमाई का ग्राफ भी बढ़ते जा रहा है. चलिए जानते हैं कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Kantara Chapter-1 Box Office Collection Day 10
'Kantara Chapter-1' की कमाई

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 10: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter-1’ सिनेमाघरों से उतरने का नाम नहीं ले रही है. 10 दिन पहले 2 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘Kantara Chapter-1’ अभी तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हैं. इसके अलावा फिल्म की कमाई का ग्राफ भी बढ़ते जा रहा है. फिल्म ने सिर्फ 10 दिन में 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने कई सुपरहिट मूवीज के रिकॉर्ड तोड़े हैं. लेकिन इतनी कमाई करने के बाद भी ‘Kantara Chapter-1’ अभी तक इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. चलिए जानते हैं कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘Kantara Chapter-1’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter-1’ ने 10वें दिन 37 करोड़ की शानदार कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 396.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है. दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 71.39% रही, जिसमें सुबह के शो में 38.78%, दोपहर के शो में 75.31%, शाम के शो में 84.37%, और रात के शो में 87.10% ऑक्यूपेंसी रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Filmfare Awards 2025: ‘इनके जैसे जेंटलमैन कोई नहीं’, शाहरुख खान ने फिर जीता फैंस का दिल

फिल्म ने पार किया 550 करोड़ का आंकड़ा

इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा ‘Kantara Chapter-1’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी काफी कमाल की कमाई की है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 554.5 करोड़ की कमाई कर ली है. इस जबरदस्त कमाई के साथ फिल्म ने कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड तोड़े हैं. लेकिन इतनी कमाई करने के बाद भी ‘Kantara Chapter-1’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: होम्बले फिल्म्स की हैट ट्रिक: KGF 2 और सालार के बाद ‘कांताराः चैप्टर 1’ ने 500 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

इस फिल्म से अभी भी है पीछे

इस साल की लगभग सभी बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली ‘Kantara Chapter-1’ अभी भी एक फिल्म से पीछे हैं. हम बात कर रहे हैं 2025 की शुरुआत में आई विक्की कौशल की फिल्म ‘Chhaava’ की. जहां ‘Kantara Chapter-1’ ने अब तक भारत में 397.65 करोड़ और वर्ल्डवाइड 554.5 करोड़ की कमाई की है. वहीं, ‘Chhaava’ ने भारत में 601.54 करोड़ और वर्ल्डवाइड 807.91 करोड़ का बिजनेस किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 12, 2025 08:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola