Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kantara: Chapter 1 फिल्म सेट में हुई तीसरी मौत, एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन

'कंतारा चैप्टर वन' के सेट से एक दुखद घटना सामने आई है। एक्टर कलाभवन नीजू का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इस सेट से ये तीसरे मेंबर का निधन हुआ है।

---विज्ञापन---

kalabhavan niju dies
kalabhavan niju dies

फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के सेट से एक और दुखद खबर सामने आई है। फेमस मिमिक्री आर्टिस्ट और एक्टर कलाभवन नीजू का बेंगलुरु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह शूटिंग के दौरान जूनियर आर्टिस्ट्स के लिए बनाए गए होमस्टे में ठहरे हुए थे, जहां उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और अस्पताल ले जाने के बावजूद नहीं बच पाए। बीते कुछ महीनों में फिल्म के सेट पर यह तीसरी मौत है, जिसने पूरी फिल्म यूनिट को शोक में डाल दिया है।

फिल्म के सेट पर फिर छाया मातम

ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग के दौरान एक और दुखद घटना सामने आई है। मलयालम मिमिक्री आर्टिस्ट और एक्टर कलाभवन नीजू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। घटना गुरुवार रात बेंगलुरु में हुई, जहां नीजू जूनियर आर्टिस्ट्स के लिए बनाए गए एक होमस्टे में रुके हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीजू को सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस बात की पुष्टि साथी कलाकार कन्नन सागर ने की जिन्होंने बताया कि उन्हें नीजू की मौत की खबर एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए मिली थी।

---विज्ञापन---

‘कंतारा’ सेट पर तीसरी मौत

यह ‘कंतारा चैप्टर 1’ के सेट से जुड़ी तीसरी दुखद मौत है। इससे पहले मई में टीम के सदस्य एमएफ कपिल की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं, 11 मई को कॉमेडी एक्टर राकेश पुजारी का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। दोनों ही कलाकार फिल्म से जुड़े हुए थे। त्रिशूर के वडनप्पल्ली से ताल्लुक रखने वाले नीजू एक जाने-माने मिमिक्री आर्टिस्ट थे और ऑडिशन के जरिए ‘कंतारा चैप्टर 1’ का हिस्सा बने थे। इससे पहले वह मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘मार्को’ में भी दिखाई दे चुके हैं।

फिल्म की शूटिंग जारी

फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ ऋषभ शेट्टी की 2022 की हिट फिल्म का प्रीक्वल है। इस प्रोजेक्ट पर भारी उम्मीदें टिकी हैं, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद अब तक फिल्म निर्माताओं की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kylie Minogue की बिगड़ी तबीयत , बर्लिन समेत 4 देशों में टाले गए शोज

First published on: Jun 15, 2025 11:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola