Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

फ्लॉप का गुस्सा दर्शकों पर? ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर ने ट्रोलर्स को दी कर्मा की चेतावनी, इंटरनेट पर मचा बवाल

The Raja Saab Director Reaction: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' (The Raja Saab) बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है. फिल्म के फ्लॉप होने पर निर्देशक मारुति ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है. उनका मानना है कि दर्शकों ने इस फिल्म को 'फेस्टिव मूड' में देखा, जिसकी वजह से वे फिल्म की कहानी की गहराई को समझ नहीं पाए.

The raja saab director reaction

The Raja Saab Director Reaction: ‘बाहुबली’ के बाद प्रभास की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन उनकी हालिया रिलीज ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है. शुरूआत में तो फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन 2-3 दिन के बाद से ही ऑडियंस ने फिल्म से मुंह फेर लिया. फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद इसके कलेक्शन में भी भारी गिरावट देखी गई. अब फिल्म के निर्देशक मारुति ने फिल्म की असफलता का बचाव करते हुए एक ऐसा तर्क दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. मारुति का कहना है कि फिल्म की कहानी में कोई कमी नहीं थी, बल्कि दर्शकों का मूड ही कुछ और था.

निर्देशक का हैरान करने वाला बयान

आम तौर पर फिल्में त्योहारों के मौके पर इसलिए रिलीज की जाती हैं, जिससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस मिल सकेॉ, लेकिन ‘द राजा साब’ के मामले में डायरेक्टर मारुति की सोच बिल्कुल अलग है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म के फ्लॉप होने की बड़ी वजह यह थी कि इसे त्योहार के समय रिलीज किया गया. उनके अनुसार, “फेस्टिवल के दौरान लोग मस्ती के मूड में होते हैं, वे सिर्फ मनोरंजन चाहते हैं और फिल्म की बारीकियों या तकनीकी पहलुओं पर ध्यान नहीं देते.”

---विज्ञापन---

दर्शकों पर फोड़ा असफलता का ठीकरा?

मारुति के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर हैरान करने वाला जवाब दिया है. उन्होंने कहा, “एक समय ऐसा आएगा, जब दूसरों का मजाक उड़ाने वालों को अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. जो इसका मजाक बना रहे हैं, उन्‍हें कर्मा भुगतना होगा. यह न तो कोई अभिशाप है और न ही कोई धमकी, बल्कि यह जीवन का एक नियम है. लोगों ने ‘द राजा साहब’ को फेस्टिवल के माहौल में हल्के-फुल्के अंदाज में देखा. शायद इसी वजह से वे कहानी की गहरी बातों से पूरी तरह जुड़ नहीं पाए.” उनका यह भी कहना है कि अगर इस फिल्म को किसी और समय पर रिलीज किया जाता तो लोग इसके क्लाइमेक्स की ज्यादा चर्चा होती. उन्होंने आगे कहा, “समय हमेशा स्पष्टता लाता है और ईमानदारी से किया गया काम आखिरकार अपनी जगह पा ही लेता है. भले ही इसमें उम्मीद से ज्यादा समय लगे.”

प्रभास का ‘कॉमेडी-हॉरर’ अवतार नहीं आया पसंद

‘द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें प्रभास को काफी समय बाद एक अलग और मजेदार लुक में दिखाया गया था. फिल्म से उम्मीद थी कि यह प्रभास की पिछली फिल्म ‘कलकी 2898 एडी’ की तरह ब्लॉकबस्टर साबित होगी. हालांकि, कमजोर कहानी और खराब वीएफएक्स (VFX) के कारण दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया. अब निर्देशक के इस बयान ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस का हाल

फिल्म की कमाई की बात करें तो शुरुआती दिनों के बाद इसके ग्राफ में तेजी से गिरावट आई. बड़े बजट और प्रभास जैसे पैन-इंडिया स्टार के होने के बावजूद फिल्म अपनी लागत निकालने में भी संघर्ष करती नजर आ रही है. समीक्षकों का कहना है कि केवल ‘मूड’ को दोष देना सही नहीं है, क्योंकि अच्छी फिल्में किसी भी मौसम या त्योहार में अपना रास्ता बना लेती हैं. बता दें कि पहले 6 दिनों में, ‘द राजा साब’ ने भारत में लगभग 124.65 करोड़ रुपये की कमाई की है.

सोशल मीडिया पर चर्चाएं हुईं तेज

निर्देशक मारुति के इस बयान के बाद अब सबकी नजरें प्रभास की अगली फिल्मों ‘सल्लार 2’ और ‘स्पिरिट’ पर टिकी हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि प्रभास जल्द ही एक दमदार वापसी करेंगे. वहीं, मारुति के इस ‘फेस्टिव मूड’ वाले तर्क पर सोशल मीडिया पर मीम्स और चुटकुलों का दौर जारी है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 15, 2026 02:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola