Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे की मौत, पंखे से लटका मिला शव

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सहाना की मौत से अभी लोग उबर ही नहीं पाए थे कि बंगाली टीवी की एक्ट्रेस पल्लवी डे की मौत की खबर सामने आ गई। पल्लवी डे के घर पर रविवार को उनका शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ पाया गया है। पुलिस ने इस मामले पर […]

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सहाना की मौत से अभी लोग उबर ही नहीं पाए थे कि बंगाली टीवी की एक्ट्रेस पल्लवी डे की मौत की खबर सामने आ गई। पल्लवी डे के घर पर रविवार को उनका शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ पाया गया है। पुलिस ने इस मामले पर एक्शन भी ले लिया है। लेकिन शुरुआती जांच में ये मामला आत्महत्या का ही बताया जा रहा है।

पल्लवी डे का शव कोलकत्ता के गरफा में उनके घर पर पंखें से लटका हुआ मिला। इसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। फिलहाल अभी पल्लवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं ये बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी दे पाएगी। हालांकि इस खबर को सुनने के बाद पल्लवी डे के फैंस और उनके करीबी लोगों को जोरदार झटका लगा है।

 

और पढ़िएSherin Selin Mathew Death: शेरिन सेलिन मैथ्यू ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में मिला शव

 

 

 

 

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो 20 साल की पल्लवी डे ने टीवी सीरियल ‘रेशम झांपी’ के जरिए पॉपुलैरिटी हासिल की थी। वहीं अगर हाल ही के समय की बात करें तो पल्लवी डे टीवी सीरियल ‘मोन माने ना’ में लीड रोल निभा रही थीं। उनकी एक्टिंग इतनी पसंद की जाती थी कि, एक्ट्रेस का नाम आए दिन ट्विटर पर ट्रेंड भी करता था।

 

गौरतलब है कि मलयालम मॉडल और एक्ट्रेस सहाना गुरुवार की रात को मृत पाई गई थीं। एक्ट्रेस की मौत के लिए उनके पति सज्जाद पर शक किया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल उनके पति को हिरासत में ले लिया है और कर्रवाई की जा रही है।

 

 

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

 

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 15, 2022 04:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.