Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss की असली आवाज किसकी है? 18 सीजन में कभी बदली क्या, 19 में कौन?

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का इंतजार इस महीने खत्म होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि पहले से अभी तक के सारे सीजन में किसकी आवाज सुनाई दी है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19
Bigg Boss के पीछे किसकी आवाज? image credit- social media

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस महीने से दस्तक देने के लिए तैयार है। बीती शाम शो का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो के साथ ही मेकर्स ने शो की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। सलमान का ये शो 24 अगस्त से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि उन्हें फिर से बिग बॉस की आवाज सुनाई देने वाली है। क्या कभी आपने सोचा है कि जिस आवाज को आप सुनते हैं, वह किस शख्स की है? क्या पिछले 18 सीजन में यह आवाज कभी भी एक मिनट के लिए भी बदली है? आइए जानते हैं…

बिग बॉस के आवास के पीछे कौन?

सलमान खान के शो बिग बॉस का जब पहला सीजन टेलीकास्ट हुआ था, उस वक्त घर के अंदर जिस शख्स की आवाज सुनाई दी थी वह विजय विक्रम सिंह हैं। अक्सर लोगों को इस बात का कन्फ्यूजन होता है कि अगर बिग बॉस की आवाज देने वाले शख्स विजय विक्रम सिंह हैं तो फिर जो समय-समय पर कंटेस्टेंट्स और शो से जुड़ी चीजों का नरेशन करता है, वह किसकी आवाज है? यहां आपको बता दें कि वह आवाज अतुल कपूर की है। ये बात अलग है कि दोनों शख्स की सिर्फ आवाज सुनाई देती है। उनका चेहरा दिखाई नहीं देता है।

---विज्ञापन---

क्या किसी सीजन में बदली है आवाज?

बिग बॉस का पहला सीजन जब शुरू हुआ था तो उस वक्त विजय विक्रम सिंह ने ही बिग बॉस के तौर पर अपनी आवाज दी थी। आज शो के 18 सीजन आ चुके हैं। 19वां सीजन आने के लिए तैयार है। इन सभी सीजन में आज तक बिग बॉस की आवाज में कोई बदलाव नहीं आया है। पहले सीजन से अभी तक के हर सीजन में विजय विक्रम सिंह और अतुल कपूर ही जुड़े हुए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के ऑफर को ठुकरा चुके हैं ये 9 सेलिब्रिटी, एक तो है फेमस टीचर

इस सीजन में किसकी होगी आवाज?

बिग बॉस 19 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। शो से जुड़े कई अपडेट भी आ चुके हैं। नए सीजन में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि बिग बॉस के पीछे सिर्फ विजय विक्रम सिंह की आवाज ही सुनाई देगी।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 01, 2025 02:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola