Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Uorfi Javed Naagin Look: क्या नागिन के ऑडिशन के लिए उर्फी जावेद ने तैयार किया लुक? सामने आया Video

Uorfi Javed Naagin Look: मीडिया सेन्सेशन उर्फी जावेद आए दिन अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो जिस दिन वो अपने सोशल मीडिया पर या फिर पैपराजी के लिए पोज न देती हो। इस कड़ी में एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस के लिए अपनी लेटेस्ट […]

Uorfi Javed latest naagin look
Uorfi Javed latest naagin look

Uorfi Javed Naagin Look: मीडिया सेन्सेशन उर्फी जावेद आए दिन अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो जिस दिन वो अपने सोशल मीडिया पर या फिर पैपराजी के लिए पोज न देती हो। इस कड़ी में एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस के लिए अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है।

मीडिया सेन्सेशन बन चुकी हैं उर्फी जावेद

आज के वक्त में उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेन्सेशन बन चुकी हैं। उर्फी जावेद ने अपने अतरंगी लुक से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शायद ही कभी ऐसा होता हो कि उन्होंने कोई लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया हो और वह चर्चा का विषय न बना हो। इस कड़ी में उर्फी जावेद की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

जबरदस्त है फैन फॉलोइंग (Uorfi Javed Instagram)

जब से उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर आई है तब से लगातार उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद सिर्फ अपने लुक के लिए ही नहीं बल्कि अपने विवादित बयानों के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं। अपने अलबेले अंदाज से सबके दिलों को धड़काने वाली उर्फी जावेद (Uorfi Javed) फिर एक बार अपने नए आउटफिट के साथ दर्शकों के सामने हाजिर हो चुकी हैं।

उर्फी जावेद का नया लुक नागिन से प्रेरित दिखाई दे रहा है। हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने नए लुक की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें वह लोंग ग्रीन स्कर्ट के साथ टॉप नहीं बल्कि सांप लपेटे नजर आ रही हैं।

पोस्ट किया वीडियो (Viral Video)

उर्फी जावेद ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा नागिन के ऑडिशन चल रहे हैं क्या… हाई बन के साथ उर्फी जावेद ने एक डोरी पर इस सांप को अपने बदन पर लपेटा हुआ है। अब इस लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो से हो रही है। हमेशा की तरह एक बार फिर उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

First published on: Mar 04, 2023 06:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.