Saturday, 15 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘देवों के देव..महादेव’ की पार्वती के घर आई लक्ष्मी, दूसरी बार बनी बेटी की मां, दिखाई पहली झलक

‘देवों के देव महादेव’ फेम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी दूसरी बार मां बन गई हैं. उन्होंने एक प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया है. पति कुणाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर यह खुशखबरी दी और अपनी बेटी की पहली झलक भी दिखाई.

Puja Banerjee-Kunal Verma
Puja Banerjee-Kunal Verma

टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ में मोहित रैना के साथ नजर आ चुकी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी एक बार फिर मां बन गई हैं. एक्ट्रेस के घर में दूसरी बार किलकारी गूंजी है और इस बार उन्होंने एक प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया है. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस के पति कुणाल वर्मा ने दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वे अब दूसरी बार बेटी के माता-पिता बन गए हैं.

पूजा ने दिया बेटी को जन्म

दरअसल, ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती की भूमिका निभा चुकी पूजा बनर्जी के पति कुणाल वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में उनका बेटा नजर आता है. इसके बाद वह अपने बेटे के साथ दो सेल्फी शेयर करते हैं. इसके बाद कुणाल पत्नी पूजा के साथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करते नजर आ रहे हैं. वहीं, इसी वीडियो में वह गर्भवती पूजा के साथ अस्पताल में भी नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह उन्हें किस करते नजर आते हैं. वीडियो के आखिर में उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है. इस दौरान कुणाल पूजा को किस करते हैं और पूजा अपनी बेटी को किस करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “शिवजी, थैंक्यू.”

---विज्ञापन---

पूजा ने दिखाई बेटी की पहली झलक

वहीं, पूजा ने भी एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने वीडियो में अपनी प्रेग्नेंसी की खुशी जाहिर की है और वह अपने प्रेग्नेंसी के दौर को एंजॉय करती नजर आ रही हैं. आखिर में वह अपनी बेटी की झलक भी दिखाती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी बेबी गर्ल की पहली झलक.” वहीं, पूजा और कुणाल को उनके फैंस ने बेटी के जन्म की खुशी में जमकर बधाई दी.

मई में अनाउंस की थी पूजा ने दूसरी प्रेग्नेंसी

बता दें कि एक्ट्रेस ने मई 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. इसके बाद कपल ने गोद भराई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आई थीं. कुणाल और पूजा का ये दूसरा बच्चा है. कपल का एक बेटा भी है.

यह भी पढ़ें- तृषा कृष्णन ने CM विजय के माता-पिता संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, इवेंट से तस्वीरें वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Aug 15, 2026 01:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola