Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

The 50 में हाई वोल्टेज ड्रामा! रजत दलाल पर क्यों भड़कीं नेहल चुडासमा? लॉयन के गेम ने ऐसे छुड़ाए कंटेस्टेंट्स के पसीने

The 50: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘द 50’ के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज कर दिया, जिसमें रजत दलाल और नेहल चुडासमा के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है.

The 50: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘द 50’ से पिछले 8 दिनों में 5 कंटेस्टेंट्स एविक्ट हो गए हैं. हाल ही में शो से भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह को शो से एविक्ट किया गया है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि डिंपल सिंह को शो से बाहर करने में सबसे बड़ा हाथ शिव ठाकरे का है. इसी बीच शो के मेकर्स ने नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया, जिसमें बल और बुद्धि के टास्क के दौरान रजत दलाल और नेहल चुडासमा के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि आखिर क्यों नेहल और रजत के बीच ये जंग हुई.

उर्वशी ढोलकिया का मिमिक्री टैलेंट

शो के मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो की शुरुआत काफी अच्छी हुई. जहां उर्वशी ढोलकिया बेडरूम में करण पटेल और कृष्णा श्रॉफ कुछ और कंटेस्टेंट्स के सामने जंग वाले एरिया में हुई प्रिंस नरूला और सिद्धार्थ भारद्वाज की लड़ाई की मिमिक्री करती हुई नजर आ रही हैं, जिसे देख सभी लोग हंसने लगे. हालांकि, इसके बाद उर्वशी ने इस पूरी लड़ाई पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की.

---विज्ञापन---

रजत दलाल और नेहल की जबरदस्त लड़ाई

इसके प्रोमो में रजत दलाल और नेहल चुडासमा के बीच की लड़ाई दिखाई जाती है, जहां नेहल कहती है कि अगर उन्हें लायन के फैसले से दिक्कत है तो उससे रजत दलाल को क्या परेशानी है, जिस पर रजत दलाल गुस्सा करते हुए कहते हैं कि नेहल की सारी बातें टास्क फाइनल होने से पहले बोलनी चाहिए थीं. इस पर नेहल ने कहा कि उसे रजत की बातों को बहुत बुरा लगा है, निरी तौर पर भी और एक औरत होने के नाते भी.

बल और बुद्धि का टेस्ट

इसके बाद प्रोमो में दिखाया जाता है कि नेहल और रजत दलाल की ये लड़ाई बहुत ही भयंकर रूप ले लेती है. इसके पहले जो प्रोमो रिलीज किया गया था, उसमें लायन ने शो के नए टास्क की घोषणा की थी और बताया था कि आज के टास्क में कंटेस्टेंट्स के बल और बुद्धि का टेस्ट किया जाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 08, 2026 04:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola