---विज्ञापन---

अबीर को राह पर लाने के लिए अक्षरा की नई चाल, दांव देख हैरान घरवाले

YYRKKH Spoiler Alert 27 August: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लोगों का पसंदीदा शो है। सीरियल में अक्षरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ और अभिमन्यु बने एक्टर हर्षद चोपड़ा की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। इस समय ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काफी दिलचस्प मोड़ पर चल रहा […]

YYRKKH Spoiler Alert,Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Image Credit : Google

YYRKKH Spoiler Alert 27 August: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लोगों का पसंदीदा शो है। सीरियल में अक्षरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ और अभिमन्यु बने एक्टर हर्षद चोपड़ा की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। इस समय ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काफी दिलचस्प मोड़ पर चल रहा है। फैंस हर रोज शो के अगले एपिसोड का इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं कि आज के एपिसोड में क्या होने वाला है।

अक्षरा को रोता देख पिघला अभिमन्यु का दिल

शो में अब तक अपने देखा कि अक्षरा अबीर को डांट देती है। उसे डांटने के बाद घर से बहार चली जाती है जिसके बाद अभिमन्यु अक्षरा को बाहर जाते हुए देख लेता है। साथ ही अक्षरा का रोना अभिमन्यु को बिलकुल भी पसंद नहीं आता और वो अक्षरा को सहारा देने के लिए उसके पास पहुंच चला जाता है। अभिमन्यु अक्षरा को काफी प्यार से समझता है कि उसने अबीर को डांट कर कोई भी गलती नहीं की है। अभिमन्यु अखरा से कहता है कि हर मां अपने बच्चे को डांट सकती है।

यह भी पढ़ें : Malaika Arora के इस करीबी पर Arjun Kapoor ने लुटाया प्यार, क्या फिर से करीब आ रहे हैं लव बर्ड

अक्षरा ने रखा फुटबॉल का मैच (YYRKKH Spoiler Alert 27 August) 

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि कोर्ट के बहार अक्षरा और अभिमन्यु से बात करने के लिए मुस्कान कार से उतरती है लेकिन वो वहीं बीच में ही रुक जाती है। मुस्कान अपने मन में ये सोच रही होती है कि अक्षरा जानबूझकर अभिमन्यु से बात कर रही है। इसके साथ ही अभिमन्यु अक्षरा को समझा रहा होता है कि तुम अपने आप को भी ठीक रखो तुम्हें भी ठीक होने की बहुत जरूरत है। इसके बाद दोनों घर के लिए निकल जाते हैं। इसी बीच कुछ लड़के अक्षरा की कार पर फुटबॉल मार देते हैं और अक्षरा इस बात को जानबूझकर आगे बढ़ा देती है और उन लड़को से बहस करती है। अक्षरा का ये रूप देखकर अभिमन्यु हैरान हो जाता है। तभी अक्षरा उन लड़कों को फुटबॉल मैच के लिए चैलेंज करती है।

घरवालों को मनाएगी अक्षरा

शो में आगे देखने को मिलेगा कि अभिमन्यु से अक्षरा कहती है कि मैने ये फुटबॉल मैच अपने बेटे अबीर के लिए रखा है। अक्षरा कहती है कि वो अगले 24 घंटे में अपने बेटे की हंसी वापिस लाकर रखेगी। इसके बाद अक्षरा और अभिमन्यु घरवालों को फुटबॉल मैच के बारे में बताते हैं। उसकी ये बात सुनकर सभी घरवालें हैरान रह जाते हैं और कहते हैं हमारी उम्र तो देखों। ये सारी बाते अबीर सीढ़ियों पर खड़ा होकर सुन लेता है। इसके बाद अक्षरा सभी घरवालों को बताती है कि अबीर सब कुछ सुन रहा है। इसके बाद सभी मैच के लिए तैयार हो जाते हैं।

First published on: Aug 27, 2023 02:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.