---विज्ञापन---
‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ से ‘दिल बेचारा’ तक, OTT पर देखें Sushant Singh Rajput की 5 शानदार फिल्में
सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर हुआ करते थे. उनके निधन को आज 6 साल बीत चुके हैं. 14 जून 2020 को एक्टर अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे और उनकी मौत की खबर ने सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी हिला कर रख दिया था. भले ही एक्टर आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अक्सर ही वह अपनी शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. आज हम सुशांत सिंह राजपूत की कुछ बेहतरीन मूवीज के बारे में बात करेंगे, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
एमएस धोनी द अनटोल्ड
लिस्ट में पहला नाम साल 2016 की फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड' स्टोरी का है. यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी के जीवन पर आधारित है. फिल्म में सुशांत ने धोनी का रोल किया है और इसमें उन्होंने बेहद बेहतरीन एक्टिंग की है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.
काई पो चे
लिस्ट में दूसरा नाम साल 2013 की फिल्म 'काई पो चे' का है. यह सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू मूवी है. फिल्म तीन दोस्तों के बारे में है. इस मूवी में भी एक्टर ने शानदार काम किया है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
सोनचिड़िया
'सोनचिड़िया' फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. जिसका डायरेक्शन अभिषेक चौबे ने किया था. फिल्म की कहानी चंबल की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें डकैतों, जातिगत भेदभाव के बारे में दिखाया गया है. फिल्म में सुशांत के अलावा भूमि पेडनेकर और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार नजर आए हैं. इस मूवी को आप जी5 पर देख सकते हैं.
छिछोरे
फिल्म 'छिछोरे' भी सुशांत की बेहतरीन मूवीज में से एक है. यह मूवी साल 2019 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में एक्टर ने अनिरुद्ध का रोल अदा किया था. फिल्म कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स और उनकी दोस्ती के बारे में है. इस मूवी को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
दिल बेचारा
आखिर में हम बात करेंगे सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की, जो कि उनके निधन के बाद रिलीज की गई थी. यह एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो कि हॉलीवुड मूवी 'द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स' की रीमेक है. इस फिल्म में एक लड़की और एक लड़के के बारे में दिखाया गया है, जो कैंसर से जूझ रहे हैं. इस मूवी में सुशांत के किरदार की मौत हो जाती है. मूवी को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.