Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

E24 Exclusive: रिश्तों में दूसरे मौके को लेकर ये क्या बोल गईं सुमित व्यास की पत्नी, एकता कौल का रिलेशनशिप पर चौंकाने वाला बयान

Ekta Kaul Exclusive Interview: सोनी सब का आगामी शो ‘हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो जिंदगियां’ प्यार और पहचान के खोए हुए पन्नों को फिर से पलटने की एक अनोखी कहानी है. यह शो जल्द ही टेलीविजन पर दस्तक देने वाला है. इस मेडिकल ड्रामा में इकबाल खान मुख्य भूमिका में हैं, वहीं उनकी […]

---विज्ञापन---

Ekta Kaul Exclusive Interview: सोनी सब का आगामी शो ‘हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो जिंदगियां’ प्यार और पहचान के खोए हुए पन्नों को फिर से पलटने की एक अनोखी कहानी है. यह शो जल्द ही टेलीविजन पर दस्तक देने वाला है. इस मेडिकल ड्रामा में इकबाल खान मुख्य भूमिका में हैं, वहीं उनकी एक्स-वाइफ ‘सृष्टि’ के चुनौतीपूर्ण किरदार में अभिनेत्री एकता कौल नजर आएंगी. काफी समय बाद वापसी कर रहीं एकता इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं. E24 से हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि आखिर क्यों ‘सृष्टि’ का रोल उनके दिल के इतना करीब है और कैसे यह शो आम मेडिकल ड्रामा से बिल्कुल अलग होने वाला है. आपको बता दें कि यह शो मशहूर इटैलियन सीरीज ‘डॉक’ (DOC) का आधिकारिक रीमेक है. 

एक नई शुरुआत और ‘दूसरा मौका’ 

यह शो सिर्फ अस्पताल की दीवारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रिश्तों और पहचान को दोबारा पाने की एक भावुक यात्रा है. E24 से बात करते हुए एकता कौल ने कहा, “यह शो मेरे पास तब आया जब मैं कुछ ऐसा ढूंढ रही थी जो मुझे बतौर एक्टर चुनौती दे. यह सिर्फ याददाश्त खोने की कहानी नहीं है, बल्कि यह खुद को दोबारा खोजने का सफर है.”

---विज्ञापन---

सृष्टि: एक मजबूत मां और समझदार महिला

शो में एकता ‘सृष्टि’ का किरदार निभा रही हैं, जो डॉ. देव (इकबाल खान) की एक्स वाइफ हैं. अपने रोल के बारे में एकता कहती हैं, “सृष्टि का चरित्र मुझे एकदम सही लगा. वह एक ऐसी महिला है जिसने अपने बच्चों के लिए डॉक्टरी छोड़ दी और एडमिनिस्ट्रेशन संभाला. वह जितनी मजबूत और समझदार है, उतनी ही इमोशनल भी है. मुझे लगता है कि आज की महिलाएं खुद को उससे जोड़ पाएंगी.”

टूटी हुई शादी और यादों का खेल

कहानी में मोड़ तब आता है, जब डॉ. देव एक हादसे में अपनी 8 साल की यादें खो देते हैं. एकता ने बताया कि सृष्टि सालों तक देव को अपनी शादी टूटने और अपने बेटे ध्रुव की मौत का जिम्मेदार मानती रही. उसे लगता था कि देव घमंडी और बेरहम हो गया है, लेकिन याददाश्त जाने के बाद जब देव का पुराना, कोमल और प्यार करने वाला रूप सामने आता है, तो सृष्टि के सामने एक बड़ा धर्मसंकट खड़ा हो जाता है. पुराने जख्म बड़े हैं या प्यार का दूसरा मौका? यही इस किरदार की खूबसूरती है. 

---विज्ञापन---

जिम्मेदारियों को निभाती है ‘सृष्टि’ 

एक्ट्रेस ने बताया कि जब देव वापस आता है, तो सृष्टि उससे कोई खास लगाव नहीं रखती है. बल्कि वह केवल अपनी जिम्मेदारियों को निभाती है. उसकी तरह से कोई भी रोमांटिक का कोई ऐसा कनेक्शन नहीं रहता, जो पति-पत्नी के बीच होता है. वह अपने बच्चे के लिए सिर्फ फर्ज को निभाती है. हालांकि जब देव किसी मुसीबत में हो, तो वह उसकी मदद भी करती है. सृष्टि का किरदार इस शो में हर परिस्थिति में अलग- अलग होता है. 

लंबे समय बाद पर्दे पर कैसे हुई वापसी? 

एकता ने बातचीत के दौरान लंबे समय बाद सेट पर लौटने के अनुभव को भी साझा किया. उन्होंने बताया कि शो की कहानी काफी बेहतरीन है और यही कारण है कि उन्होंने इस शो के लिए हां कर दिया. उन्होंने कहा, “शो की कहानी काफी बेहतरीन है. हर किरदार को लेकर शानदार स्टोरी लिखी गई है. कहानी में काफी इमोशन मोमेंट हैं.” एकता ने यह भी कहा कि उन्हें टीम भी काफी अच्छी मिली है. मां बनने के बाद चीजें थोड़ी कठिन हो जाती हैं. ऐसे में उन्हें टीम अच्छी मिली, जिसने उन्हें ये कॉन्फिडेंस दिया कि साथ मिलकर ये कर सकते हैं. घर और काम दोनों मैनेज हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

एकता कौल ने आगे बताया, “यादें की जिस बात ने मुझे तुरंत खींचा, वह यह है कि यह सिर्फ एक मेडिकल ड्रामा या याददाश्त खोने की कहानी नहीं है. यह खुद को फिर से खोजने का सफर है, जब अचानक सब कुछ जाना-पहचाना आपसे छीन लिया जाता है. इस शो का मुख्य विषय दूसरा मौका है, ज़िंदगी, प्यार, रिश्तों और मकसद में दूसरा मौका. जब यह शो मेरे पास आया तो मैं बहुत उत्साहित थी, क्योंकि मैं ऐसी कहानी का हिस्सा बनना चाहती थी जो मुझे चुनौती दे, मुझे इमोशनल करे और मुझे याद दिलाए कि मुझे कैमरे के सामने रहना क्यों पसंद है.

सेकंड चांस को लेकर क्या सोचती हैं एकता कौल?

एक्टर और फिल्म डायरेक्टर सुमित व्यास की पत्नी एकता कौल से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या वो खुद रिश्तों में सेकंड चांस पर भरोसा करती हैं? तो इसको लेकर उन्होंने कहा, “अगर रिश्ता टूटने का इंटेंशन खराब नहीं है तो दूसरा चांस देना बनता है, लेकिन अगर इंटेंशन गलत है और सामने वाला व्यक्ति दूसरे को परेशान करना चाहता है, तो किसी भी रिश्ते में दूसरे मौके का कोई चांस नहीं है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 05, 2026 02:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola