Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

गिन, गिन कर सांसें… शोएब इब्राहिम ने रोते हुए बताई अब्बा की हालत, पास बैठी दीपिका कक्कड़ भी नहीं छिपा पाईं आंसू

शोएब इब्राहिम की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ वक्त से परेशानियों से गुजर रही है, जहां एक तरफ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर से जंग लड़ रही हैं, तो दूसरी ओर उनके पिता की तबीयत भी गंभीर बनी हुई है. जिसपर एक्टर ने अपडेट दिया है.

---विज्ञापन---

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों अपने परिवार पर आए मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक तरफ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर से जंग लड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनके पिता की तबीयत भी गंभीर बनी हुई है. हाल ही में शोएब ने अपने पिता की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया और बताया कि पिछले कुछ दिन उनके परिवार के लिए बेहद चैलेंजिग रहे हैं.

शोएब के पिता को आखिर हुआ क्या ?

शोएब के पिता को कुछ समय पहले ब्रेन स्ट्रोक आया था. जिसके कारण उनके दिमाग में ब्लीडिंग हुई और ब्लड क्लॉट जम गया. हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा था.

---विज्ञापन---

शोएब ने यूट्यूब व्लॉग में कही ये बात

अपने नए यूट्यूब व्लॉग में शोएब ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से उनके पिता की हालत काफी नाजुक थी. उनकी हार्ट रेट लगातार बढ़ रही थी और ब्लड प्रेशर भी स्थिर नहीं था. सांस लेने में दिक्कत के कारण डॉक्टरों को उन्हें दो दिनों तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा.

परिवार के लिए राहत की खबर

हालांकि, अब परिवार के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. शोएब ने बताया कि उनके पिता की ब्रेन सर्जरी सक्सेसफुल हो गई है. सर्जरी के बाद उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है और उन्होंने हल्का-हल्का रिस्पॉन्ड करना भी शुरू कर दिया है.

---विज्ञापन---

पिता की हालत पर एक्टर का छलका दर्द

लेकिन मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. शोएब ने बताया कि उनके पिता फिलहाल मुंह से खाना नहीं खा पा रहे हैं, इसलिए उन्हें फूड पाइप के जरिए न्यूट्रिशन दिया जा रहा है. इसी बीच उनके पेट और आंतों में गैस के बबल्स बनने की समस्या भी सामने आई है. यदि अगले कुछ दिनों में ये समस्या ठीक नहीं होती है, तो एक और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है.

शोएब ने की फैंस से ये खास अपील

फिलहाल, राहत की बात ये है, कि उनके पिता को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, और उनकी हार्ट रेट भी पहले से बेहतर स्थिति में है. पिता की हालत के बारे में बात करते हुए शोएब भावुक नजर आए. उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों से पिता के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करने की अपील की. शोएब के इस मुश्किल समय में फैंस लगातार उन्हें हिम्मत बनाए रखने और मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग उनके पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2026 03:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola