Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Sa Re Ga Ma Pa’ सीजन 5 की विनर बनीं Susanthica, जानें कितना मिला कैश प्राइज

Sa Re Ga Ma Pa Seniors Season 5 Winner: पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा' सीनियर्स के सीजन 5 ग्रैंड फिनाले में सुसांतिका ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है.

Sa Re Ga Ma Pa Seniors Season 5 Winner
'Sa Re Ga Ma Pa' सीजन 5 की विनर बनीं सुसांतिका

Sa Re Ga Ma Pa Seniors Season 5 Winner: टीवी के पॉपुलर सिगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ सीनियर्स के सीजन 5 को अपना विनर मिल गया है. पिछले काफी समय से चर्चा में रहे इस सिंगिंग रियलिटी शो के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि सीजन 5 के विनर और रनरअप के नाम का ऐलान कर दिया गया है. शो के ग्रैंड फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स को हराकर सुसांतिका ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर ली और ‘सा रे गा मा पा सीनियर्स 5’ की विनर बन गईं. चलिए जानते हैं कि शो का कौन रनरअप बना और विनर को कितना कैश प्राइज मिला?

‘सा रे गा मा पा सीनियर्स 5’ की विनर

23 नवंबर की रात को ‘सा रे गा मा पा सीनियर्स 5’ का ग्रैंड फिनाले हुआ. इसमें टॉप 6 फाइनलिस्ट ने जजेस के सामने अपनी परफॉर्मेंस दी. ग्रैंड फिनाले में श्रीहरि रवींद्रन, सुसांतिका, सपेसन, चिन्नू सेंथमिलन, पवित्रा और शिवानी के बीच सुरों का कड़ा मुकाबला देखने को मिला. इस दौरान सुसांतिका ने अपनी सुरीली आवाज से सुरों का जादू बिखेरा और जजेस के दिलों को छू लिया. इस तरह सुसांतिका ने सभी फाइनलिस्ट को मात दी और शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 120 Bahadur या Mastiii 4, बॉक्स ऑफिस पर किसका चला जादू? जानें Day 3 का कलेक्शन

कौन बना फर्स्ट रनरअप?

जहां, सुसांतिका ‘सा रे गा मा पा सीनियर्स 5’ की विनर बनीं. वहीं, सपेसन फर्स्ट रनरअप बने और चिन्नू सेंथमिलन को दूसरे रनरअप की उपाधी मिली. इसके अलावा, पीपुल्स फेवरेट का खिताब पवित्रा के नाम रहा. बताया जा रहा है कि इस ग्रैंड फिनाले का ब्रॉडकास्ट जी तमिल और जी5 पर पूरे 6 घंटे तक किया गया.

---विज्ञापन---

कितना मिला कैश प्राइज?

चलिए अब ‘सा रे गा मा पा सीनियर्स’ सीजन 5 के विनर की प्राइज मनी के बारे में बात करते हैं. फिल्मबीट की रिपोर्ट के अनुसार, इस शो के विनर को 15 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला है. इसके साथ ही एमपी डेवलपर्स की तरफ से एक ड्रीम होम भी गिफ्ट किया गया है. इसके अलावा, विनर को म्यूजिक एलबम भी मिला है.

First published on: Nov 24, 2025 10:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो