Sunday, 8 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

120 Bahadur या Mastiii 4, बॉक्स ऑफिस पर किसका चला जादू? जानें Day 3 का कलेक्शन

120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: फरहान अख्तर की फिल्म '120 Bahadur' और रितेश देशमुख की फिल्म 'Mastiii 4' रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. चलिए जानते हैं दोनों ने अब तक कितनी कमाई की है.

120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 3
'120 Bahadur' और Mastiii 4 की कमाई

120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 Bahadur’ और विवेक ओबेरॉय-रितेश देशमुख की फिल्म ‘Mastiii 4’ एक साथ सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज हुई. आज इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. इन 3 दिनों में दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. चलिए जानते हैं कि ‘120 Bahadur’ और ‘Mastiii 4’ में से किसने बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी बहुत पकड़ बना रखी है?

‘120 Bahadur’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 Bahadur’ ने तीसरे दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो फिल्म का अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है. इसी के साथ ‘120 Bahadur’ ने भारत में अब तक कुल 10.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 16.50% रही, जिसमें सुबह के शो में 7.90%, दोपहर के शो में 18.74%, शाम के शो में 24.60%, और रात के शो में 14.76% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 28 मिनट की फिल्म में लावारिस लाश ने खोली बड़े स्कैम की पोल, IMDb पर मिली 8.3 की रेटिंग

‘Mastiii 4’ का कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की फिल्म ‘Mastiii 4’ ने तीसरे दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी कोई फायदा नहीं हुआ. इसकी कमाई में मामूली सी बढ़ौतरी हुई. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 8.50 करोड़ की कमाई की है. इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी भी सिर्फ 12.61% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.59%, दोपहर के शो में 12.91%, शाम के शो में 17.02%, और रात के शो में 14.93% रही.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर ‘120 Bahadur’ और ‘Mastiii 4’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यहां भी कुछ खास कमाल नहीं किया है. विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘Mastiii 4’ ने वर्ल्डवाइड 10.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 Bahadur’ ने दुनियाभर में अब तक 12.8 करोड़ का कलेक्शन किया है.

First published on: Nov 24, 2025 08:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो