14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर खान परिवार ने धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया था। इस बार बप्पा की स्थापना सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट या अर्पिता खान के घर पर नहीं, बल्कि सोहेल खान के घर पर की गई थी। अर्पिता और अलवीरा खान पूरे उत्साह के साथ बप्पा की मूर्ति लेकर सोहेल के घर पहुंची थीं। परिवार ने डेढ़ दिन तक बप्पा की पूजा-अर्चना और सेवा की। बीती रात खान परिवार ने मिलकर गणपति बप्पा को धूमधाम से विदाई दी। विसर्जन से पहले सभी ने बप्पा की आरती की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिवार के कई सदस्य बप्पा के कान में अपनी मनोकामनाएं मांगते भी नजर आए। सलमान खान भी खास तौर पर सोहेल के घर पहुंचे और पैपराजी को पोज दिए। प्रिंटेड डेनिम जींस, मैचिंग जैकेट, ब्लैक टी-शर्ट और कैप में सलमान का स्वैग देखने को मिला। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर गणपति विसर्जन का जश्न शुरू हुआ। सोहेल खान, अयान, अरहान और अर्पिता खान ढोल की बीट पर थिरकते नजर आए। हालांकि, इस बार सलमान खान पहले की तरह डांस करते नहीं दिखे। इसके चलते विसर्जन की रौनक थोड़ी फीकी नजर आई।
---विज्ञापन---
Salman Khan के घर से विदा हुए Ganpati,ढोल की ताल पर झूमे Sohail-Arpita। धूमधाम से हुई बप्पा की विदाई
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर खान परिवार ने धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया था। इस बार बप्पा की स्थापना सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट या अर्पिता खान के घर पर नहीं, बल्कि सोहेल खान के घर पर की गई थी। अर्पिता और अलवीरा खान पूरे उत्साह के साथ बप्पा की मूर्ति लेकर सोहेल के घर पहुंची थीं।
First published on: Sep 16, 2026 12:23 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola