Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पूरी हुई Khatron Ke Khiladi 15 की शूटिंग, जानें TV-OTT पर कब और कहां आएगा रोहित शेट्टी का ये शो

Khatron Ke Khiladi 15: पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग पूरी हो गई है. आइए जानें इस शो कब और कहां देख सकेंगे.

---विज्ञापन---

Khatron Ke Khiladi 15
Khatron Ke Khiladi 15

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का इंतजार फाइनली अब खत्म होने जा रहा है. खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन (Khatron Ke Khiladi Season 15) के साथ रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) टीवी पर जबरदस्त वापसी को तैयार हैं. इस बार का ये सीजन और भी शानदार और खतरनाक होने वाला है. पिछले महीने शो के कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका के केप टाउन में इसकी शूटिंग के लिए रवाना हुए थे, जिसकी अब शूटिंग पूरी कर ली गई है.

पूरी हुई ‘Khatron Ke Khiladi 15’ की शूटिंग

शो का नया सीजन काफी रोमांचित और खतरनाक होने वाला है. इसके लेकर खुद रोहित शेट्टी ने एक पोस्ट के जरिए केप टाउन में शो की शूटिंग को थका देने वाला और हेक्टिक बताया है. साथ ही उन्होंने रिवील किया कि इस सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है. सेट से उन्होंने अपनी एक शानदार फोटो भी शेयर की है.

---विज्ञापन---

अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में रोहित शेट्टी ने लिखा, “हेक्टिक, थका देने वाला, फिजिकली चैलेंजिंग… लेकिन एक शानदार शेड्यूल का समापन. मैं गर्व के साथ अपने दर्शकों से कह सकता हूं कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ये सीजन पहले कभी नहीं देखा गया होगा. केप टाउन से मुंबई वापसी. एक्शन जारी रहेगा.” इसी के साथ रोहित ने इसकी पुष्टि कर दी कि खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग पूरी कर ली गई है और वो अब मुंबई वापस लौट रहे हैं.

खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट्स

खतरों के खिलाड़ी 15 की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस सीजन में नए खिलाड़ियों के साथ-साथ पुराने खिलाड़ी भी नजर आने वाले हैं. ऐसे में शो और भी दिलचस्प होने जा रहा है. इस सीजन में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, ओरी, हर्ष गुजराल, अविनाश मिश्रा, शरगुन शर्मा, रुहानिका धवन, जैस्मिन भसीन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविका गौर और विशाल आदित्य सिंह नजर आएंगे.

कब और कहां आएगा खतरों के खिलाड़ी 15?

बात करें इसकी स्ट्रीमिंग की तो अभी शो के ऑन-एयर होने में देरी है. दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल डेट तो जारी नहीं की गई है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि शो जुलाई के पहले हफ्ते में टेलीकास्ट हो सकता है. टीवी पर ये शो हर साल की तरह कलर्स चैनल पर आएगा, जबकि ओटीटी पर इसे जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम किया जाएगा.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 22, 2026 07:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola