Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मिस्ट्री मैन संग दिखीं प्रियंका चाहर चौधरी, वीडियो देख फैंस में मची खलबली!

Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनके साथ एक मिस्ट्री मैन नजर आ रहा है। एक्ट्रेस के साथ मिस्ट्री मैन को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, बीते दिनों प्रियंका के अंकित गुप्ता संग ब्रेकअप की अफवाहें खूब फैली थीं।

---विज्ञापन---

Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary

Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। टीवी सीरियल ‘उड़ारियां’ से फेम पाने वाली एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों प्रियंका और उनके को-स्टार अंकित गुप्ता से ब्रेकअप की खबरें खूब फैली थीं। मगर ‘उड़ारियां’ एक्ट्रेस का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ मिस्ट्री मैन नजर आया है। प्रियंका चाहर चौधरी के साथ मिस्ट्री मैन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खलबली मच गई है।

यह भी पढे़ं: Virat Kohli Test Retirement पर बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन, जानें किसने क्या कहा?

---विज्ञापन---

मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं प्रियंका चाहर

प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो ‘टेली चक्कर’ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो स्पेन के Ibiza का है। वीडियो एक क्लब का लग रहा है, जहां एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के साथ एक मिस्ट्री मैन दिखाई दे रहा है। दोनों पीछे म्यूजिक एन्जॉय कर रहे हैं और एक्ट्रेस अपने फोन में वीडियो बनाती भी दिखाई दे रही हैं। हालांकि प्रियंका के साथ दिखाई देने वाला ये शख्स कौन हैं, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

---विज्ञापन---

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

प्रियंका चाहर चौधरी का ये वीडियो उस समय सामने आया है, जब खबरें है कि वो और अंकित अब अलग हो गए हैं। ऐसे में प्रियंका को मिस्ट्री मैन के साथ देखकर लोग शॉक्ड हैं और एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘यही कारण है प्रियंका अंकित के ब्रेकअप का, प्रियंका ने हर्षे के लिए अंकित को छोड़ा है।’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘शर्म आनी चाहिए प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित को धोखा देने के लिए।’

---विज्ञापन---

अंकित गुप्ता संग रिश्ते में आई दरार!

दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को फैंस ने बिग बॉस हाउस में काफी पसंद किया था। उसके बाद ही इन दोनों के डेटिंग रूमर्स खूब फैले थे, लेकिन बीते कुछ वक्त पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई हैं। लेकिन प्रियंका और अंकित ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं था, दोनों एक-दूसके को अपना अच्छा दोस्त ही बताते थे। हालांकि अब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: रिलीज से पहले Bhool Chuk Maaf ने 9 फिल्मों को छोड़ा पीछे, IMBD पर बनीं नंबर 1

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2025 06:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola