Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ankit Gupta के साथ शादी की बात पर Priyanka Chahar Choudhary का जवाब वायरल, फैंस के बीच फिर शुरू हुई चर्चा

Priyanka Chahar Choudhary: ब्रेकअप की खबरों के बीच प्रियंका चाहर चौधरी का अंकित गुप्ता संग शादी को लेकर दिया गया बयान इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. एक पॉडकास्ट रैपिड-फायर राउंड में प्रियंका ने अंकित को 'मैरिज मैटेरियल' बताकर हलचल मचा दी है.

Priyanka Chahar Choudhary marriage comments
Priyanka Chahar Choudhary marriage comments

Priyanka Chahar Choudhary: टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेवरेट और लवेबल कपल्स में शामिल रहे प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की लव स्टोरी में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है. ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में अपनी खट्टी-मीठी केमिस्ट्री से करोड़ों फैंस का दिल जीतने वाली इस जोड़ी के ब्रेकअप की खबर ने पिछले साल सभी को तगड़ा झटका दिया था. अब ‘नागिन’ एक्ट्रेस प्रियंका ने अंकित से अलग होने के बाद पहली बार शादी और रिलेशनशिप पर ऐसा सनसनीखेज बयान दे दिया है, जिसने फैंस के दिलों में उम्मीद की नई किरण जगा दी है.

‘राइज एंड फॉल’ और वायरल पॉडकास्ट

प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ (Rise and Fall Season 2) में नजर आ रही हैं, जहां वे 4 लाख की तगड़ी रकम जीतकर पहले हफ्ते में ही रूलर की कुर्सी पर बैठ गई हैं. इसी बीच बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉडकास्ट ‘ऑनेस्टली वाय नॉट’ से उनका एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है. रैपिड-फायर गेम (Kill, Marry, Hookup) में प्रियंका ने कहा कि वह अभिषेक मल्हान को किल करेंगी, नमिक पॉल संग हुकअप और अंकित गुप्ता से शादी करेंगी.

---विज्ञापन---

अंकित गुप्ता को बताया मैरिज मैटेरियल

अपने इन तीन चटपटे ऑप्शन्स की वजह बताते हुए प्रियंका ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “मैं अभिषेक को किल (Kill) करूंगी क्योंकि उससे मेरा थोड़ा पंगा चल रहा है. हुकअप (Hookup) मैं अपने ‘नागिन 7’ (Naagin 7) के को-स्टार नमिक पॉल के साथ करूंगी क्योंकि उन्हें नाराज नहीं किया जा सकता. वहीं, शादी मैं अंकित गुप्ता से ही करूंगी क्योंकि वह परफेक्ट मैरिज मैटेरियल हैं.”

लाइफ में नहीं है कोई रिग्रेट

अंकित को ‘मैरिज मटीरियल’ कहने के बाद जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्हें अंकित से ब्रेकअप करने का कोई पछतावा या मलाल है? तो बेबाक नागिन एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे अपनी लाइफ में किसी भी फैसले का कोई रिग्रेट नहीं है. मैंने जो भी निर्णय लिया है, वह मेरे लिए बिल्कुल सही और बेहतर था.”

---विज्ञापन---

एक्स को एक्स ही रहने दो

जब पॉडकास्ट में प्रियंका से पूछा गया कि क्या फ्यूचर में वह और अंकित गुप्ता दोबारा साथ आ सकते हैं और पैचअप कर सकते हैं? तो इस पर एक्ट्रेस ने बिना किसी झिझक के साफ-साफ जवाब देते हुए कहा- “एक्स को एक्स ही रहने दो.” उनके इस कड़क जवाब ने पैचअप की अटकलों पर ब्रेक भी लगा दिया है.

उडारिया से इंस्टाग्राम अनफॉलो तक

बता दें कि प्रियंका और अंकित की पहली मुलाकात सरगुन मेहता के हिट टीवी शो ‘उडारिया’ (Udaariyaan) के सेट्स पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती गहरी हुई. इसके बाद ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में उनकी बॉन्डिंग ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा. हालांकि, बीते साल दोनों ने जब एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया, तब जाकर उनके ब्रेकअप की खबर कंफर्म हुई थी.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2026 06:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola