Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ekta Kapoor के Naagin 7 से इस बड़ी एक्ट्रेस का कटा पत्ता, सोशल मीडिया पर खुद किया रिवील

Priyanka Chahar Choudhary on Naagin 7: एकता कपूर के शो नागिन 7 की लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है। लेकिन इस शो से बड़ी एक्ट्रेस का पत्ता कट गया है जिसका खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए खुद किया है।

---विज्ञापन---

Priyanka Chahar Choudhary on Naagin 7: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, कई एक्ट्रेसेस के नाम इस शो से जुड़कर सामने आ रहे हैं। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि दरअसल इस शो से एक बड़ी एक्ट्रेस का पत्ता कट गया है। इस बात को लेकर उन्होंने खुद खुलासा किया है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

एकता कपूर के शो से जिनका पत्ता कटा है वह कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी। इनका नाम नागिन 7 की लीड के लिए चर्चा में था। अब उन्होंने खुद खुलासा कर दिया है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं। प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बारे में फैंस को अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, “अफवाहें? हां, मैंने देखी। एक्साइटेड? हां, मैं झूठ नहीं बोलूंगी। मुझे मजा आया। लेकिन चलिए सच बताती हूं- नहीं, मैं नागिन नहीं हूं।”
प्रियंका चाहर चौधरी के इस पोस्ट से यह साफ हो गया है कि वह नागिन 7 में लीड रोल नहीं निभा रही हैं। उन्होंने फैंस से कहा कि अब वे इस अफवाह को छोड़कर कुछ और दिलचस्प चीजों की चर्चा करें।

---विज्ञापन---

एकता कपूर का पोस्ट हुआ था वायरल

बता दें कि कुछ दिन पहले एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नागिन 7 को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि, “नागिन में कौन होगा? ये मेरी टीम को पता है।” इसके बाद एक के बाद एक एक्ट्रेस का नागिन बनने के लिए नाम सामने आ रहा था। इनमें से सबसे बड़ा नाम प्रियंका चाहर चौधरी का था। लेकिन अब उन्होंने खुद इन अटकलों को जड़ से खत्म कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  Aashram सीरीज में बाबा निराला क्यों बने Bobby Deol? खतरनाक रोल चुनने की ये है वजह

नागिन 7 के लिए कास्टिंग जारी

शो नागिन 7 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स ने स्क्रिप्ट और कास्टिंग पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक कास्टिंग को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। फिल्मीबीट के अनुसार शो के मेकर्स विवियन डीसेना को नागराज के किरदार के लिए कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं। बिग बॉस 18 में नजर आए थे विवियन इस रोल के लिए सबसे सटीक स्टार माने जा रहे हैं। इसके अलावा, ईशा मालवीय और चाहत पांडे जैसी एक्ट्रेसेस के नाम नागिन बनने के लिए चर्चा में हैं, लेकिन इसे लेकर अभी कुछ रिवील नहीं हुआ है। नागिन 7 को लेकर अभी भी कई अटकलें जारी हैं। एकता कपूर इस महीने के लास्ट तक शो का पहला प्रोमो रिलीज कर सकती हैं। फैंस अब शो की स्टारकास्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि नागिन 7 में आखिरकार कौन-कौन से बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Khatron Ke Khiladi 15 के लिए 7 नाम आए सामने, देखें लिस्ट में कौन-कौन?

First published on: Feb 20, 2025 10:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola