रविवार, 6 सितंबर को सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत हो गई है. इस शो में टीवी सेलेब्स से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तक कई जाने-माने चेहरे पहुंचे हैं. इतना ही नहीं, NEET प्रोटेस्ट से लोकप्रिय हुईं रिया अहीर भी इस शो की दावेदारों में शामिल थीं. उन्हें लेकर कहा जा रहा था कि वह शो का हिस्सा बनने वाली हैं. हालांकि, वोटिंग में वह लव गिल से हार गईं और उन्हें स्टेज से ही वापस जाना पड़ा. रिया के बाहर होने के बाद लव गिल को शो में एंट्री मिली. वहीं, शो में एंट्री नहीं मिलने के बाद रिया को जमकर ट्रोल किया गया.
रिया को लोगों ने कहा ‘किन्नर’
दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री नहीं मिलने के कारण रिया को लोगों ने जमकर ट्रोल किया है। इतना ही नहीं, ट्रोलिंग के दौरान कुछ लोगों ने हदें भी पार कर दीं. रिया ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह ‘बिग बॉस 20’ में अपनी जर्नी को लेकर एक्साइटेड नजर आ रही थीं. इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए और उन्हें उल्टा-सीधा कहा. इसके बाद एक्ट्रेस ने दूसरा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स के कमेंट दिखाए. एक कमेंट में उन्हें ‘हिजड़ा’ और ‘किन्नर’ तक कहा गया. इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने 140 रुपये तक के कमेंट करके भी उन्हें ट्रोल किया.
रिया ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
रिया ने ट्रोलर्स के बारे में बात करते हुए कहा, “इन्हें लगता है कि किसी को ‘हिजड़ा’ कहकर बहुत महान काम कर रहे हैं. हिजड़ा हमारे देश का एक मजबूत समुदाय है. तो मुझे नहीं लगता कि ये कोई गाली है. आपको ऐसा लगता है. मैं तो अपनी जिंदगी जी रही हूं, जबकि लोग मेरी जिंदगी को लेकर बात कर रहे हैं.”
Neet प्रोटेस्ट के बाद स्टार बनीं रिया अहीर
आपको बता दें कि रिया अहीर NEET प्रोटेस्ट के बाद रातों-रात लोकप्रिय हो गई थीं. मुंबई में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था और उस दौरान पुलिस की एक वैन कई स्टूडेंट्स को लेकर जा रही थी. तभी रिया पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गईं और उन्होंने वैन में मौजूद स्टूडेंट्स को बाहर निकलवाया. इस घटना के बाद रिया सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गईं और उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए.
बिग बॉस 20 में हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री
हालांकि, ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री नहीं मिलने के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब कहा जा रहा है कि रिया वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में एंट्री कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी NEET प्रोटेस्ट से वायरल रिया अहीर? फैंस कर रहे वापसी की मांग