जहां बात फैशन और ग्लैमर की हो, वहां अंबानी लेडीज की मौजूदगी अपने आप लाइमलाइट बटोर लेती है। ऐसा ही नजारा मशहूर फैशन डिजाइनर्स अबू जानी और संदीप खोसला के खास फैशन इवेंट में देखने को मिला। फैशन इंडस्ट्री में अपनी 40 साल की शानदार जर्नी पूरी करने के मौके पर डिजाइनर जोड़ी ने 6 सितंबर को एक ग्रैंड सेलिब्रेशन आयोजित किया, जिसमें अंबानी परिवार से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस खास शाम में नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी और बहुओं श्लोका अंबानी व राधिका अंबानी के साथ पहुंचीं। चारों अंबानी लेडीज ने अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए आउटफिट्स पहने और अपने-अपने अंदाज से महफिल लूट ली। नीता अंबानी डार्क रेड साड़ी में बेहद रॉयल अंदाज में नजर आईं। रिच टेक्सचर और डिटेल्ड बॉर्डर वाली साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज, डायमंड जूलरी और खुले बालों से अपना लुक पूरा किया। वहीं ईशा अंबानी सिल्वर और व्हाइट शिमरी आउटफिट में ग्लैमरस नजर आईं। सीक्वेंस और एम्ब्रॉयडरी से सजे उनके मॉडर्न आउटफिट के साथ डायमंड जूलरी ने लुक को और खास बना दिया। श्लोका अंबानी ने आइवरी और गोल्डन आउटफिट चुना, जिसमें एम्ब्रॉयडर्ड टॉप, फ्लोइंग प्लाजो और गोल्डन बॉर्डर वाला दुपट्टा शामिल था। दूसरी ओर राधिका अंबानी व्हाइट-पर्पल एम्ब्रॉयडर्ड आउटफिट में नजर आईं, जिस पर खूबसूरत फ्लोरल मोटिफ्स थे। चारों के लुक्स ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। इस इवेंट में सोनम कपूर आहूजा, नव्या नंदा, कुशा कपिला, रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा, अली फजल, ऋचा चड्ढा और मधू शाह समेत कई सितारे भी शामिल हुए।
---विज्ञापन---
इवेंट में छाया Ambani लेडीज़ का स्वैग! Nita-Isha का लुक वायरल! Shloka-Radhika ने लगाए ‘चार चांद’!
जहां बात फैशन और ग्लैमर की हो, वहां अंबानी लेडीज की मौजूदगी अपने आप लाइमलाइट बटोर लेती है। ऐसा ही नजारा मशहूर फैशन डिजाइनर्स अबू जानी और संदीप खोसला के खास फैशन इवेंट में देखने को मिला।
First published on: Sep 07, 2026 06:48 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola