टीवी के पॉपुलर शो ‘नागिन 7’ के ऑफ-एयर होने की लगातार सामने आ रहीं खबरों पर शो की एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है. एलिस कौशिक ने जो अपडेट दिया है, उसके बाद शो से जुड़ी खबरों की पूरी तस्वीर साफ हो गई है. दरअसल, शो में भरणी का किरदार निभा रहीं एलिस कौशिक ने खुलासा किया कि ‘नागिन 7’ को शुरू से ही एक लिमिटेड सीरीज के तौर पर प्लान किया गया था.
शो के इस किरदार का खुलासा
उन्होंने बताया कि ये शो पहले केवल 30 एपिसोड का ही होना था, लेकिन जब दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, तो मेकर्स ने इसमें 18 और एपिसोड जोड़ दिए. यानी शो का खत्म होना अचानक नहीं, बल्कि पहले से तय था. इस शो को टीवी क्वीन एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है, और शुरुआत से ही इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला. टीआरपी की रेस में भी इसने कई बड़े शोज को टक्कर दी.
एकता कपूर की क्या थी प्लानिंग?
खास बात ये रही कि कम समय में ही शो ने फैंस के साथ मजबूत कनेक्शन बना लिया. वहीं, शो की कहानी की बात करें, तो इसमें प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आ रही हैं. उनकी कहानी प्यार, धोखे और रहस्यमयी शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है. हालिया एपिसोड्स में एक लव ट्रायंगल ने कहानी को और दिलचस्प बना दिया है, जहां आहाना, आर्यमन और एक तीसरे किरदार के बीच इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है.
एलिस कौशिक ने शेयर किया एक्सपीरियंस
एलिस कौशिक ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए, कहा कि ये शो उनके बाकी प्रोजेक्ट्स से काफी अलग था, और यही वजह थी, कि उन्होंने इसे चुना. उन्होंने ये भी बताया कि उनके किरदार को ना सिर्फ ‘नागिन’ फ्रैंचाइज़ी के पुराने फैंस, बल्कि नए दर्शकों से भी खूब प्यार मिला.
फैंस को ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार
अगर एलिस के करियर की बात करें, तो उन्हें असली पहचान ‘पांड्या स्टोर’ में रावी पांड्या के किरदार से मिली थी, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया. अब ‘नागिन 7’ अपने आखिरी पड़ाव पर है और जल्द ही इसका ग्रैंड फिनाले देखने को मिलेगा. ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं, कि आखिर इस सुपरनैचुरल कहानी का अंत किस तरह होगा? क्या सभी रिश्तों को सही मुकाम मिलेगा या फिर कोई बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा.