Mary Kom: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) कंटेस्टेंट देश की आइकॉनिक बॉक्सर और ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम (Mary Kom) की पर्सनल लाइफ में बड़ा भूचाल आ गया है. मैरी कॉम के एक्स-हसबैंड ऑनलर कॉम (Onler Kom) ने उनके खिलाफ क्रिमिनल डिफेमेशन का केस ठोक दिया है. ऑनलर का आरोप है कि मैरी ने नेशनल टीवी पर उनकी इमेज पूरी तरह खराब की है, जिसके बाद अब मैरी के शो से बेघर होने का खतरा मंडराने लगा है. आइए जानते हैं आखिर कैसे शुरू हुआ पूरा मामला और क्या सही में Bigg Boss से बाहर होंगी मैरी कॉम?
मानहानि केस और BNS की धारा 356
ऑनलर कॉम ने मैरी कॉम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 के तहत आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया है. ऑनलर का कहना है कि मैरी ने पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर झूठे बयान देकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है. इस धारा में दोषी साबित होने पर 2 साल तक की जेल या जुर्माना हो सकता है. मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 तय की गई है.
ऑनलर बोले- मेरे पास मजबूत केस
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलर ने कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में पेंडिंग है इसलिए वे ज्यादा बात नहीं करेंगे, लेकिन उनके पास बहुत स्ट्रॉन्ग केस है और उन्हें इंडियन जुडिशरी पर पूरा भरोसा है. उन्होंने बताया कि वे मैरी से पब्लिक अपोलॉजी और हर्जाने की मांग कर रहे हैं ताकि मानसिक दबाव से राहत मिल सके.
करोड़ों के फ्रॉड का पुराना विवाद
बता दें कि इससे पहले मैरी कॉम ने ऑनलर पर गंभीर आरोप लगाए थे. मैरी का दावा था कि बॉक्सिंग से हुई उनकी करोड़ों की कमाई में धोखाधड़ी की गई, बिना मर्जी के उनके नाम पर लोन लिए गए, प्रॉपर्टी गिरवी रखी गई और ऑनलर ने खुद के नाम संपत्ति ट्रांसफर करा ली. हालांकि, ऑनलर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मैरी को दावे साबित करने की चुनौती दी थी.
क्या ‘बिग बॉस 20’ से होंगी बाहर?
कानूनी मुसीबत के चलते अब मैरी कॉम के बिग बॉस हाउस में बने रहने पर सस्पेंस गहरा गया है. अगर 19 नवंबर 2026 की सुनवाई या कोर्ट की कार्यवाही के लिए उनकी व्यक्तिगत मौजूदगी अनिवार्य होती है, तो उन्हें मेकर्स के नियमों के तहत शो से अस्थायी रूप से बाहर आना पड़ सकता है.
रेलवे स्टेशन से शुरू हुई थी लव स्टोरी
मैरी और ऑनलर की लव स्टोरी साल 2000 में दिल्ली में शुरू हुई थी, जब ट्रैवल के दौरान मैरी का सामान गुम होने पर ऑनलर ने मदद की थी. 5 साल डेटिंग के बाद 2005 में दोनों ने शादी की. इनके तीन बेटे और साल 2018 में गोद ली गई एक बेटी है. कभी मिसाल मानी जाने वाली यह जोड़ी अब तलाक के बाद गंभीर कानूनी दांव-पेच में उलझ चुकी है.