Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

KSBKBT 2 का हुआ THE END, आखिरी एपिसोड में साथ आए मिहिर-तुलसी, दिखा पुरानी यादों का जादू

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का सफर अब खत्म होने वाला है. 21 अक्टूबर को शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित होगा. जिसमें हाई-वोल्टेज ड्रामा, बदले की कहानी और पुरानी यादों का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का हुआ हैप्पी एंड, Photo Credit- Social Media

एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन अपनी खूबसूरत और भावुक एडिंग के साथ अपने दर्शकों से विदा ले रहा है, शो का आखिरी एपिसोड 21 अक्टूबर को प्रसारित होगा, जिसमें तगड़ा ड्रामा, बदले की कहानी और पुरानी यादों का जबरदस्त कॉम्बो देखने को मिलेगा. जहां मिहिर और तुलसी मिलकर अपने दुश्मनों का पर्दाफाश करेंगे, तो वहीं सीजन 1 की पुरानी खट्टी-मीठी यादों की झलक भी दिखेगी , जो दर्शकों को इमोशनल कर देगी. ऐसे में आपके मन में जरूर सवाल आ रहा होगा कि आखिर शो के फिनाले में क्या-क्या होने वाला है?

मिहिर-तुलसी ने पलटा पूरा गेम?

एकता कपूर इस शो का दूसरे सीजन 29 जुलाई 2025 को शुरू हुआ था, इस सीजन में भी स्मृति ईरानी तुलसी के किरदार में लौंटी थीं, जबकि अमर उपाध्याय ने मिहिर बनकर वापसी की थी. सीजन के आखिरी एपिसोड में वीरानी परिवार की कहानी एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंचकर अपने दर्शकों से विदा लेगी.

---विज्ञापन---
तुलसी-मिहिर के साथ हुआ हैप्पी एंड

मिहिर-तुलसी ने मिलकर किया दुष्मनों का खात्मा

दरअसल, मिहिर और तुलसी मिलकर तृप्ति और मंदिरा की साजिशों का पर्दाफाश करते दिखेंगे. परिवार को पता चलेगा कि मिहिर ने उनसे अलग होने का सिर्फ नाटक किया था. इसके बाद पूरा वीरानी परिवार एकजुट होकर अपने दुश्मनों को सबक सिखाता दिखेगा.

मंदिरा का होगा खौफनाक अंत

शो के फिनाले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आएगा, जब मंदिरा को उसका ही भाई अनुपम गोली मार देगा. मंदिरा और तृप्ति के रास्ते से हटने के बाद वीरानी परिवार राहत की सांस लेगा और जश्न मनाता नजर आएगा. करीब एक घंटे के इस खास एपिसोड में ड्रामे की कोई कमी नहीं दिखेगी. मिहिर और तुलसी को फिर से साथ देखकर दर्शकों को भी कहानी का हैप्पी एंड देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---
मेकर्स ने की सीजन 1 की यादें ताजा

सीजन 1 की यादें करेंगी इमोशनल

शो के आखिरी एपिसोड की सबसे खास बात इसका भावुक अंत होने वाला है. मेकर्स सीजन 1 के पुराने पलों और किरदारों की झलक दिखाकर दर्शकों को पुरानी यादों में पहुंचा देंगे. इसमें तुलसी और मिहिर के पुराने अंदाज के साथ बा और परिवार के दूसरे सदस्यों की यादें भी ताजा होंगी.

खूबसूरत यादों के साथ शो का हुआ अंत

क्योंकि… के पहले सीजन को मिला था जबरदस्त प्यार

साल 2000 में शुरू हुआ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 2008 तक टीवी पर प्रसारित हुआ था. उस दौर में इस शो की पॉपुलैरिटी ऐसी थी कि इसके किरदार घर-घर में पहचाने जाते थें. खासकर मिहिर की मौत और फिर उसकी वापसी वाले ट्रैक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

---विज्ञापन---

मेकर्स ने दी खूबसूरत विदाई

साल 2025 में जब शो के दूसरे सीजन का ऐलान हुआ, तो फैंस स्मृति ईरानी को दोबारा तुलसी के रूप में देखने के लिए उत्साहित हो गए थे. हालांकि, दूसरे सीजन को पहले जैसा प्यार और पॉपुलैरिटी नहीं मिल सकी. बावजूद इनसब के मेकर्स ने पुराने किरदारों और यादगार पलों के साथ कहानी को खूबसूरत विदाई दी.

First published on: Oct 21, 2026 10:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो