Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jennifer Winget और Karan Wahi कर रहे हैं शादी? खुद एक्टर ने किया खुलासा

जेनिफर विंगेट और करण वाही टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही थी, कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं. हालांकि इन खबरों को लेकर अब खुद करण वाही ने रिएक्ट किया है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर शादी की लेकर चल रही खबरों की सच्चाई बताई है.

Jennifer Winget-Karan Wahi
Jennifer Winget-Karan Wahi

Karan Wahi-Jennifer Winget: जेनिफर विंगेट और करण वाही टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. दोनों ही टीवी शो दिल मिल गए और रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी में नजर आ चुके हैं. टीवी शो रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. हालांकि इन दिनों दोनों को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे शादी करने जा रहे हैं. जेनिफर संग अपनी शादी की खबरों को लेकर अब खुद करण वाही ने रिएक्ट किया है और इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये भी बताया है.

करण वाही ने पोस्ट कर शादी की अफवाह पर कही ये बात

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था जिसमें कहा गया कि जेनिफर विंगेट करण वाही के साथ शादी करने वाली हैं. हालांकि इन खबरों को लेकर करण वाही ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है और रिएक्ट करते हुए लिखा, “फ्री की पीआर के लिए बहुत बहुत शुक्रिया. करण के इस पोस्ट से ये साफ जाहिर हो गया है कि जेनिफर और उनकी शादी को लेकर चल रही खबरें महज अफवाह हैं और इसमें किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है.

---विज्ञापन---

फैंस का टूटा दिल

बता दें कि सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर वायरल हुई थी कि जेनिफर और करण शादी करने वाले है उससे उनके फैंस काफी खुश हो गए थे. लोग पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट कर रहे थे कि अगर ये खबर सच है तो वे बहुत खुश हैं. हालांकि फैंस की ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और ये पूरी तरह से साफ हो गया कि जेनिफर-करण वाही शादी नहीं कर रहे हैं.

इस हसीना को डेट कर चुके हैं करण वाही

बता दें कि करण वाही एक्ट्रेस उदिती सिंह को डेट कर चुके हैं. हालांकि दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है. वहीं, जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में अपने दिल मिल गए के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी. लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु संग शादी कर ली थी. कपल की एक बेटी भी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Jennifer Winget फिर बनेंगी दुल्हन? Karan Grover से तलाक के 11 साल बाद इस एक्टर संग रचाएंगी शादी!

First published on: Jan 28, 2026 02:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो