Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बिग बॉस 20’ में वाइल्ड कार्ट एंट्री लेंगे करण वाही? एक्टर ने खुद बताया पूरा सच

Karan Wahi On Bigg Boss 20 Wild Card Entry: करण वाही ने 'बिग बॉस 20' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने की खबरों पर बड़ा हिंट दिया है. एक्टर का कहना है कि वे 'खतरों के खिलाड़ी 15' के फिनाले के बाद इस पर फैसला लेंगे.

karan wahi reacts to bigg boss 20 wildcard entry
karan wahi reacts to bigg boss 20 wildcard entry

Karan Wahi On Bigg Boss 20 Wild Card Entry: टीवी के पॉपुलर एक्टर और नेशनल क्रश करण वाही (Karan Wahi) इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में अपनी पॉसिबल वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. शो में मौजूद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह के साथ उनके पुराने रिश्ते की वजह से भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में एक नए व्लॉग में करण ने रियलिटी शो में जाने को लेकर ऐसा सस्पेंसिव जवाब दिया है, जिसने उनकी एंट्री की अटकलों को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.

अविनाश के व्लॉग में दिया बड़ा हिंट

अविनाश मिश्रा के लेटेस्ट व्लॉग में करण वाही नजर आए, जहां बातों ही बातों में करण ने इशारों-इशारों में कहा कि हो सकता है दर्शक उन्हें जल्द ही ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर देखें. उनके इस कूल और मिस्टीरियस अंदाज ने सोशल मीडिया पर चल रही वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरों को फिर से हवा दे दी है.

---विज्ञापन---

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के बाद लेंगे डिसीजन

बातचीत के दौरान करण ने खुलासा किया कि अविनाश ने उन्हें शो में जाने के लिए काफी कन्विंस किया था. हालांकि, करण ने साफ किया कि उनकी पहली प्रायोरिटी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का फिनाले है. अगर वे फिनाले तक पहुंचते हैं, तो उसके बाद ही तय करेंगे कि ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनना है या नहीं.

एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह पहले से मौजूद

करण वाही की एंट्री का बज इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह पहले से ही ‘बिग बॉस 20’ में गेम खेल रही हैं. उदिति से जब कुछ समय पहले करण के वाइल्ड कार्ड आने पर सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि करण अब शो में नहीं आएंगे क्योंकि उनका ब्रेकअप 3-4 साल पहले ही हो चुका है.

---विज्ञापन---

उदिति का दावा- ‘लाइफ में आगे बढ़ चुकी हूं’

उदिति सिंह ने शो में यह भी क्लियर किया था कि वे करण के साथ अपने पास्ट को पीछे छोड़ चुकी हैं और अब अपनी लाइफ में किसी और को पसंद करती हैं. ऐसे में अगर करण वाही घर में एंट्री मारते हैं, तो दोनों के बीच का ड्रामा दर्शकों के लिए काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है.

क्या वाकई होगी करण वाही की एंट्री?

फिलहाल मेकर्स या करण वाही की तरफ से ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है. लेकिन करण के इस ताज़ा बयान ने फैंस की उम्मीदें ज़रूर जगा दी हैं. अब देखना होगा कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ खत्म होने के बाद करण सलमान खान के शो में कदम रखते हैं या नहीं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2026 09:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola