Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं माफ कर सकती हूं, लेकिन भूलती नहीं’, स्मृति मंधाना के बयान ने मचाई हलचल; पलाश से जोड़ रहे फैंस

Smriti Mandhana: राज शमानी के पॉडकास्ट में स्मृति मंधाना ने अपने गुस्से और इमोशंस पर बड़ा खुलासा किया है. उनके 'माफ कर सकती हूं, लेकिन भूलती नहीं' वाले बयान को फैंस पलाश मुच्छल संग टूटे रिश्ते से जोड़ रहे हैं.

Smriti Mandhana On Personal Life
Smriti Mandhana On Personal Life

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) अपने शांत और कूल अंदाज के लिए जानी जाती हैं. लेकिन राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंचीं स्मृति ने अपनी पर्सनल लाइफ, गुस्से और इमोशंस को लेकर ऐसा चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. मंधाना ने कहा कि वह इंसान को माफ तो कर सकती हैं लेकिन कभी नहीं भूलतीं. इस इंटरव्यू के बाद फैंस उनके इस बयान और आंखों की नमी को पलाश मुच्छल संग जुड़ी उनकी शादी टूटने की खबरों से जोड़कर देख रहे हैं.

गुस्सा आने पर देखती हैं ‘महाभारत’

पॉडकास्ट में जब स्मृति से पूछा गया कि वे अपने गुस्से को कैसे कंट्रोल करती हैं, तो उन्होंने एक बहुत ही दिलचस्प तरीका बताया. क्रिकेटर ने कहा कि वह किसी से भिड़ती या बदला नहीं लेतीं, बल्कि जब भी उन्हें गुस्सा आता है तो वे टीवी पर ‘महाभारत’ का एक एपिसोड देखती हैं, भगवान कृष्ण की सीख से शांति पाती हैं और सो जाती हैं.

---विज्ञापन---

‘माफ कर सकती हूं, भूल नहीं सकती’

बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे लोगों को आसानी से माफ कर देती हैं? इस पर स्मृति का जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. उन्होंने कहा कि वे इंसान को माफ तो कर सकती हैं लेकिन उसकी दी हुई बातें या कड़वी यादें कभी नहीं भूलतीं.

मुश्किल रात के सवाल पर हुईं इमोशनल

इंटरव्यू में जब उनकी जिंदगी की सबसे मुश्किल रात के बारे में पूछा गया, तो माहौल काफी भावुक हो गया. स्मृति की आंखों में नमी साफ देखी गई, लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करने से मना कर दिया और टॉपिक को क्रिकेट की तरफ मोड़ दिया. फैंस उनके इस ग्रेसफुल एटीट्यूड की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

पलाश मुच्छल संग शादी टूटने का एंगल

स्मृति के इस इमोशनल मोमेंट के बाद फैंस एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा करने लगे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति और सिंगर पलक मुच्छल के भाई पलाश मुच्छल की शादी की तैयारियां महाराष्ट्र के सांगली में शुरू हो चुकी थीं, लेकिन फिर अचानक शादी कैंसिल होने की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था.

पर्सनल लाइफ पर नहीं दिया कोई रिएक्शन

हालांकि, इस पूरे इंटरव्यू में स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल, अपनी शादी या किसी धोखे का नाम बिल्कुल नहीं लिया. उन्होंने अपनी प्राइवेसी बनाए रखी और साफ मैसेज दिया कि उनका पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ अपने खेल यानी क्रिकेट पर है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2026 10:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola