Sunday, 1 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘थप्पड़ मारा, चाकू से काटा हाथ…’ एक्स बॉयफ्रेंड ने इस टीवी एक्ट्रेस की जिंदगी को बनाया नर्क

Actress Share Abusive Relationship Story: टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने नेशनल टीवी पर अपनी जिंदगी का खौफनाक सच बताया है.

Actress Shares Abusive Relationship Story: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ वैसे तो हमेशा घरवालों की लड़ाई और झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है. लेकिन कई बार शो के कंटेस्टेंट जाने-अनजाने में जिंदगी के अनकहे किस्सों को भी शेयर करते हैं. हाल ही में ऐसा ही कुछ ‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट कनिका मान ने भी किया है. हालिया एपिसोड में कनिका ने अपनी लव लाइफ को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है. जहां उन्होंने घरवालों को अपनी कॉलेज लाइफ के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने ये कहा कि कॉलेज में उनका एक बॉयफ्रेंड था, जो कि बहुत ही ज्यादा अग्रेसिव था. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.

सरेआम मारा थप्पड़…

कनिका ने गुल्लू, काजी और आसिफ से बात करते हुए बताया कि कॉलेज में दूसरी लड़कियों को देखकर उन्होंने फेसबुक पर एक लड़के से दोस्ती की, जो बाद में उनका बॉयफ्रेंड बन गया. कनिका ने बताया कि उनका ये बॉयफ्रेंड बहुत अग्रेसिव था और अक्सर ही टॉर्चर किया करता था. एक बार किस्सा बताते हुए कनिका ने कहा, ‘एक बार मैंने सिंगल स्टेप वाली ड्रेस पहनी थी, जिसके लिए उसने मुझे पूरी यूनिवर्सिटी के सामने थप्पड़ मारा था. जिससे मैं पूरी तरह से शॉक्ड हो गई. उस वक्त मैंने कान में नई-नई पियरसिंग कराई थी. जिसके कारण थप्पड़ लगते ही मेरे कान से खून बहने लगा.’ कनिका ने बताया कि वह एक ऐसे परिवार से आती हैं जहां लड़कियों को ज्यादा आजादी मिलती है. इसलिए इस बारे में वो अपने परिवार को भी कुछ नहीं बता पा रही थीं.

---विज्ञापन---

खून से मेरी मांग में सिंदूर भरेगा…

कनिका ने यह भी बताया कि वह हर वक्त उन्हें धमकी देता रहता था कि उनके पापा को कॉल कर देगा. एक बार तो उसने फोन कर भी दिया था. लेकिन उनके पापा ने उसका फोन नहीं उठाया. कनिका ने कहा, ‘अगर उनके पापा तभी उसका फोन उठा लेते तो शायद वह इस नर्क भरी जिंदगी से जल्द ही बाहर आ सकती थीं.’ कनिका ने आगे कहा, ‘एक बार तो मैंने रिश्ता हमेशा के लिए खत्म कर दिया था. वो मेरे पीछे हॉस्टल पहुंच गया था, जैसे ही मैं बिल्डिंग में जाने लगी तो उसने मेरा हाथ पकड़ा और अपनी हुडी से चाकू निकाल लिया. इसके बाद मेरे बाल पकड़ लिए. फिर उसने चाकू से अपने हाथ पर तीन बार गहरे कट लगाए और चिल्लाकर कहने लगा कि वो इसी खून से मेरी मांग में सिंदूर भरेगा.’

ऐसे खत्म हुआ रिश्ता

कनिका ने आगे कहा, ‘उसी वक्त मुझे कॉलेज का लड़का दिखा, मैंने उसे पुलिस बुलाने के लिए कहा. पुलिस का नाम सुनते ही वह घबरा गया. फिर पुलिस आई और उसे पकड़कर ले गई. जिसके बाद वह करीब तीन दिनों तक जेल में रहा और रिश्ता खत्म हुआ.’

---विज्ञापन---
First published on: Nov 01, 2026 02:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो